NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर इनकम टैक्स का 'सर्वे' दूसरे दिन भी जारी 
    अगली खबर
    BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर इनकम टैक्स का 'सर्वे' दूसरे दिन भी जारी 
    BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर इनकम टैक्स का 'सर्वे' जारी

    BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर इनकम टैक्स का 'सर्वे' दूसरे दिन भी जारी 

    लेखन नवीन
    Feb 15, 2023
    01:06 pm

    क्या है खबर?

    ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर इनकम टैक्स की टीम का "सर्वे" आज दूसरे दिन भी जारी है।

    कथित टैक्स चोरी के आरोपों को लेकर दिल्ली, मुंबई और दो अन्य स्थानों पर विभागीय अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

    बीते मंगलवार को सुबह 11 बजे से सर्वेक्षण का यह कार्य शुरू हुआ था। इस दौरान सभी कर्मचारियों के मोबाइल और लैपटॉप आदि जब्त कर लिये गए थे।

    बयान

    BBC ने कहा- उम्मीद है जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी 

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BBC ने अपने बयान में कहा, "हम अपने कर्मचारियों की मदद कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि स्थिति जल्द से जल्द सामान्य हो जाएगी। हमारा आउटपुट और पत्रकारिता से जुड़ा काम सामान्य दिनों की तरह चलता रहेगा। हम अपने दर्शकों को सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

    करीब 15 इनकम टैक्स अधिकारियों की टीमें BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों के सर्वेक्षण का काम कर रही है।

    सर्वे

    क्यों किया जा रहा है सर्वे?

    इनकम टैक्स विभाग ने कहा कि सर्वेक्षण अंतरराष्ट्रीय कराधान और BBC की सहायक कंपनियों के स्थानांतरण मूल्य निर्धारण से संबंधित मामलों की जांच के लिए किया जा रहा है।

    उसने कहा कि इस मामले में पहले भी उसे नोटिस दिए गए थे, लेकिन BBC ने इनका जवाब नहीं दिया और अपने मुनाफे को दूसरी जगहों पर भेजा। इसी कारण उसके कारोबार के संचालन और भारतीय इकाई से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

    क्या चल रहा है

    क्या कर रही है इनकम टैक्स की सर्वे टीम?

    BBC के दफ्तरों में पहुंचकर सबसे पहले इनकम टैक्स अधिकारियों ने सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अपने कब्जे में ले लिया और कर्मचारियों के मोबाइल फोन की जांच की। इस दौरान दिल्ली दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकम टैक्स अधिकारी शेल कंपनी, फंड ट्रांसफर और विदेशी ट्रांसफर सहित कई दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। BBC इंडिया के दफ्तर में अभी कई कर्मचारी भी मौजूद हैं।

    बयान

    अमेरिकी सरकार ने सर्वे पर क्या कहा?

    अमेरिकी सरकार BBC के दफ्तरों में इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई से अवगत हैं, लेकिन इस कार्रवाई पर अभी कोई निर्णय देने की स्थिति में नहीं है।

    यह पूछे जाने पर कि क्या यह कार्रवाई लोकतंत्र की भावना या मूल्यों के खिलाफ है, विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, "मैं यह नहीं कह सकता। हम सर्वे की बात से अवगत हैं, लेकिन मैं अभी कोई निर्णय देने की स्थिति में नहीं हूं।"

    विपक्ष

    कार्रवाई को विपक्षी नेताओं ने बताया 'वैचारिक आपातकाल'

    BBC दफ्तरों में चल रही कार्रवाई पर विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इसे लेकर ट्वीट किये हैं।

    कांग्रेस ने कहा कि वह अडाणी मामले पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की मांग कर रही है और सरकार BBC के पीछे पड़ी है।

    अखिलेश यादव ने BBC पर छापे की कार्रवाई को 'वैचारिक आपातकाल' की घोषणा कहा था।

    कार्रवाई

    BBC की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद के बीच हो रहा सर्वे

    BBC के भारत स्थित दफ्तरों का सर्वे उस समय हो रहा है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनाई गई उसकी डॉक्यूमेंट्री के कारण यह मीडिया समूह विवादों में है।

    जनवरी में आई 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' नामक BBC की डॉक्यूमेंट्री में 2002 गुजरात दंगों के लिए नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया गया है।

    इसमें बताया गया है कि दंगों के बाद ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने अपने स्तर पर मामले की जांच की थी और इसे सुनियोजित साजिश बताया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इनकम टैक्स
    BBC
    दिल्ली
    मुंबई

    ताज़ा खबरें

    आर माधवन इन धारावाहिकों से छोटे पर्दे पर छाए, एक में 'घर जमाई' बन लूटी वाहवाही आर माधवन
    मई में UPI के इस्तेमाल में हुआ जबरदस्त इजाफा, जानिए कितने करोड़ का हुआ लेन-देन  UPI
    किआ ने मई में बेची 22,000 से ज्यादा गाड़ियां, जानिए फायदा हुआ या नुकसान  किआ मोटर्स
    मई में GST संग्रह में हुआ 16.4 प्रतिशत का इजाफा, जानिए कितना जमा हुआ  GST

    इनकम टैक्स

    सरकार दे रही है सोने में निवेश करने का अच्छा मौका, यहां जानिये सब कुछ बिज़नेस
    बजट: टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, अब 5 लाख तक की आय पर नहीं लगेगा कोई टैक्स संसद
    पिछले 5 बजट में मोदी सरकार ने आयकर में किए ये बड़े बदलाव बजट
    आयकर विभाग से नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं! जानें कैसे दें जवाब भारत की खबरें

    BBC

    बालाकोट एयरस्ट्राइक: पाकिस्तान ने 43 दिन बाद कराया पत्रकारों का दौरा, घटनास्थल पर दिखे ये निशान भारत की खबरें
    जामिया यूनिवर्सिटी: लाइब्रेरी में छात्रों पर डंडे बरसाती पुलिस का वीडियो जारी, लोगों ने किए सवाल दिल्ली पुलिस
    AI का कमाल! मृत महिला ने अपने अंतिम संस्कार में मौजूद लोगों से की बात माइक्रोसॉफ्ट
    चीन: पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन कवर कर रहे BBC के पत्रकार को पीटा, गिरफ्तारी के बाद रिहा चीन समाचार

    दिल्ली

    BBC डॉक्यूमेंट्री: स्क्रीनिंग को लेकर हुए बवाल की जांच के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बनाई समिति  दिल्ली विश्वविद्यालय
    अब अमृत उद्यान नाम से जाना जाएगा राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन राष्ट्रपति भवन
    बाटला हाउस एनकाउंटर: दोषी आतंकी शहजाद अहमद की हुई मौत, पिछले काफी समय से था बीमार तिहाड़ जेल
    दिल्ली-NCR में खालिस्तानी स्लीपर सेल्स सक्रिय, कर सकते हैं बड़ा हमला- खुफिया अलर्ट दिल्ली पुलिस

    मुंबई

    जिस फ्लैट में सुशांत सिंह राजपूत की हुई मौत, उसे नहीं मिल रहे किरायेदार सुशांत सिंह राजपूत
    मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पिकनिक से लौट रहे छात्रों से भरी बस पलटी, दो की मौत पुणे
    नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ, बेहद अहम याचिका खारिज नीरव मोदी
    मुंबई में ऐप आधारित प्रीमियम इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, ठाणे से बांद्रा के बीच चलेगी बेस्ट बस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025