NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, जानें कहां होगी गर्मी
    अगली खबर
    दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, जानें कहां होगी गर्मी
    दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना

    दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, जानें कहां होगी गर्मी

    लेखन गजेंद्र
    Mar 29, 2024
    10:42 am

    क्या है खबर?

    गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली समेत अन्य राज्यों में बीते कुछ दिनों की तेज धूप के बाद बारिश की संभावना जताई जा रही है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले 2 दिन मौसम बदलेगा।

    दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, लद्दाख और पंजाब में बारिश के साथ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शुक्रवार और शनिवार को बर्फबारी की संभावना है।

    मौसम

    दिल्ली में 2 दिन तक छाए रहेंगे बादल

    IMD के मुताबिक, दिल्ली में 30 मार्च तक बादलों के छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहेगा।

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और गाजियाबाद में भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। यहां भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक बना रहेगा।

    कुछ अन्य जिलों में तेज हवा चलने की संभावना है।

    बारिश

    कर्नाटक और महाराष्ट्र में पड़ेगी तेज गर्मी

    मौसम विशेषज्ञों की माने तो कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। महाराष्ट्र के विदर्भ समेत अन्य इलाकों में भी तेज गर्मी होगी।

    IMD के मुताबिक, सिक्किम, केरल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी पिछले दिनों की तेज गर्मी के बाद अब बारिश के आसार दिख रहे हैं।

    उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 2 दिन के बाद गर्मी तेज होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली
    उत्तर प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली समेत उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, 115 उड़ानें और 25 ट्रेनें प्रभावित दिल्ली
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में ठंड पकड़ेगी रफ्तार, 31 दिसंबर तक रहेगा जबरदस्त कोहरा उत्तर प्रदेश
    उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप, 4 जनवरी तक यही हाल रहने का अनुमान दिल्ली
    उत्तर भारत में नए साल का पहला दिन काफी सर्द, कई राज्यों में छाया कोहरा  दिल्ली

    दिल्ली

    दिल्ली: नंबर प्लेट छिपाकर लाल बत्ती लगी गाड़ी ने किए स्टंट, जब्त दिल्ली पुलिस
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 7 मार्च के लिए जारी हुए नए दाम, कहां हुआ बदलाव? पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    ED की शिकायत पर कोर्ट का अरविंद केजरीवाल को समन, 16 मार्च को तलब  किया अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली-NCR में CNG की कीमतें 2.5 रुपये गिरी, आज से लागू नई दरें दिल्ली NCR

    उत्तर प्रदेश

    कानपुर: तंबाकू कंपनी के मालिक के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, 4.5 करोड़ रुपये जब्त आयकर विभाग
    उत्तर प्रदेश: 12वीं के गणित और जीव विज्ञान का पेपर लीक; 2 गिरफ्तार, समिति करेगी जांच पेपर लीक
    पेट्रोल-डीजल के भाव: 3 मार्च के लिए जारी हुईं कीमतें, जानिए कितनी बदली पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पूर्व सांसद और अभिनेत्री जया प्रदा ने रामपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, जानें मामला रामपुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025