LOADING...
दिल्ली में 9 अप्रैल तक लू की चेतावनी, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया
दिल्ली में 9 अप्रैल तक लू को लेकर येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में 9 अप्रैल तक लू की चेतावनी, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया

लेखन गजेंद्र
Apr 07, 2025
02:38 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान काफी बढ़ गया है और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 9 अप्रैल तक दिल्ली में लू चलेगी और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने लू को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 38.2 और सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम

किन-किन राज्यों में लू का खतरा?

IMD के मुताबिक, दिल्ली में 9 अप्रैल तक लू चलने के बाद 10 अप्रैल को आंधी और तूफान की संभावना जताई गई है। इसके बाद तापमान में भी गिरावट दिखेगी। 10 अप्रैल के बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। IMD के मुताबिक, दिल्ली के अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और गुजरात में भी लू चलने की संभावना है। गुजरात और राजस्थान में रेड अलर्ट जारी है।

ट्विटर पोस्ट

मौसम विभाग ने दी चेतावनी