Page Loader
हिमाचल प्रदेश: मंडी में चट्टान के नीचे आने से क्षतिग्रस्त हुई JCB, बाल-बाल बचा चालक
हिमाचल प्रदेश में चट्टान के नीचे आई JCB मशीन (प्रतीकात्मक तस्वीर: ट्विटर/@ydv_inder)

हिमाचल प्रदेश: मंडी में चट्टान के नीचे आने से क्षतिग्रस्त हुई JCB, बाल-बाल बचा चालक

लेखन गजेंद्र
Jul 17, 2023
07:04 pm

क्या है खबर?

हिमाचल प्रदेश से भूस्खलन का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बड़ी चट्टान ऊपर से लुढ़कते हुए एक JCB मशीन पर गिरती दिख रही है। यह वीडियो मंडी जिले का बताया जा रहा है। इस घटना में JCB पर सवार चालक और आसपास खड़े अन्य लोग बाल-बाल बच जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन के कारण संपर्क मार्ग पर गिरे मलबे को हटाते समय यह वाकया हुआ। भारी-भरकम JCB मशीन खाई में गिरने से बच गई।

भूस्खलन

हिमाचल प्रदेश में जारी है कुदरत का कहर

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ और भूस्खलन ने कई इलाकों में काफी नुकसान किया है। भूस्खलन के कारण मलबे में 600 से अधिक मार्ग पूरी तरह बंद पड़े हैं, जबकि बाढ़ की चपेट में आकर करीब 37 मौतें हुई हैं। बता दें कि रविवार देर रात कुल्लू के काइस गांव में बादल फटने से पानी के तेज बहाव में 9 गाड़ियां बह गईं, जबकि एक व्यक्ति की जान चली गई। हादसे में 3 लोग घायल हुए।

ट्विटर पोस्ट

चट्टान गिरने पर बाल-बाल बचे लोग