NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट
    अगली खबर
    कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट
    मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है

    कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट

    लेखन नवीन
    Sep 15, 2023
    06:44 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।

    शुक्रवार को IMD ने अगले 3 दिनों तक दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। गुजरात के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

    इसके अलावा उत्तराखंड, सौराष्ट्र, कच्छ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    बारिश

    बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है निम्न दबाव का क्षेत्र- IMD

    मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है, जो अभी निकटवर्ती उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट और पूर्वी मध्य प्रदेश पर स्थित है।

    इस दबाव के अगले 3-4 दिनों में पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात की ओर बढ़ने की संभावना है, जिसके कारण कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

    IMD के अनुसार, दिल्ली में अगले 2-3 दिनों तक बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना है।

    मौसम

    कहां और कब कितनी बारिश का अनुमान?

    मौसम विभाग के अनुसार, 17 सितंबर तक मध्य प्रदेश के दक्षिण-पूर्व इलाके में विभिन्न क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तरी-मध्य महाराष्ट्र में 16 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है।

    IMD ने कोंकण, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र सहित पश्चिमी क्षेत्रों में 15 से 18 सितंबर तक भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

    बारिश

    उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में भी बारिश की संभावना

    IMD ने उत्तर-पश्चिम भारत में उत्तराखंड, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में 15 से 17 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई है।

    इन सभी राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर गरज से साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

    इसके अलावा पूर्वी राजस्थान में 16 और 17 सितंबर के बीच बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

    अलर्ट

    इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश

    मौसम विभाग ने शुक्रवार से 19 सितंबर तक ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश हो सकती है।

    दक्षिण में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में 16 सितंबर तक बारिश जारी रहने का अनुमान है।

    इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, में 17 से 19 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय मौसम विभाग
    मध्य प्रदेश
    बारिश

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    भारतीय मौसम विभाग

    चक्रवात 'बिपरजॉय': गुजरात में 8,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया, अमित शाह करेंगे बैठक  अमित शाह
    #NewsBytesExplainer: चक्रवात क्या होता है और हालिया समय में भारत में किन-किन चक्रवातों ने मचाई तबाही? चक्रवात
    चक्रवात 'बिपरजॉय': गुजरात समेत 8 राज्य अलर्ट पर, 37,800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया चक्रवात
    चक्रवात 'बिपरजॉय': गुजरात में रेड अलर्ट, सेना को तैयार रहने को कहा गया गुजरात

    मध्य प्रदेश

    मध्यप्रदेश: दतिया में नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म, भाजपा नेता के बेटे समेत 3 हिरासत में रेप
    भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में लगी आग, कोई हताहत नहीं वंदे भारत एक्सप्रेस
    कूनो राष्ट्रीय उद्यान: संक्रमण की गिरफ्त में 3 चीते, एक के गले में घाव और कीड़े मिले कूनो राष्ट्रीय उद्यान
    मध्य प्रदेश: शख्स ने उसकी जमीन पर बने मंदिर में दलितों का प्रवेश प्रतिबंधित किया, गिरफ्तार दलित

    बारिश

    उत्तराखंड: भूस्खलन से कई मार्ग बंद, देवप्रयाग में गंगा ने खतरे का निशान पार किया उत्तराखंड
    हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में बादल फटने से 9 गाड़ियां बहीं, 1 व्यक्ति की मौत हिमाचल प्रदेश
    जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश के कारण कटरा में भूस्खलन का खतरा, वैष्णों देवी का नया मार्ग बंद जम्मू-कश्मीर
    हिमाचल प्रदेश: चंबा के कश्मीरी मोहल्ले में शुरू हुआ भूस्खलन, लोगों ने खाली किए मकान हिमाचल प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025