NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हरियाणा: पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 3 की मौत, 7 बुरी तरह झुलसे
    अगली खबर
    हरियाणा: पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 3 की मौत, 7 बुरी तरह झुलसे
    हरियाणा के सोनीपत में पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    हरियाणा: पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 3 की मौत, 7 बुरी तरह झुलसे

    लेखन आबिद खान
    Sep 28, 2024
    01:22 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा के सोनीपत में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग झुलस गए हैं। मरने वालों में एक महिला और एक बच्चा शामिल है। तीसरे मृतक का शव अभी तक नहीं मिला है।

    घायलों में 7 महिलाएं हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    हादसे की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि सिलेंडर में गैस लीकेज की वजह से फैक्ट्री में आग लग गई।

    हादसा

    कहां-कैसे हुआ हादसा?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा सोनीपत के रिढाऊ गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ है। हादसे के बाद फैक्ट्री की पूरी इमारत गिर गई।

    धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई घरों में दरार आ गई है।

    बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला वेद नाम का शख्स अपने घर में ही अवैध रूप से फैक्ट्री चला रहा था। फिलहाल वो फरार है।

    सूचना मिलते ही दमकल विभाग और बचाव टीम मौके पर पहुंची है।

    पुलिस

    मकान मालिक गिरफ्तार

    घटना के बाद पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन फैक्ट्री का संचालक फरार है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री अवैध तरीके से चल रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं था कि फैक्ट्री में पटाखे बनाए जा रहे हैं।

    ये मकान गांव के बीचोंबीच है, जिससे आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा

    ताज़ा खबरें

    ऐपल एयरप्ले की सुरक्षा खामी से आईफोन पर साइबर हमले का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित ऐपल
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर बना नया गाना हुआ रिलीज, सुखविंदर सिंह ने लगाए सुर ऑपरेशन सिंदूर
    इंडिगो ने शुरू की अब तक की सबसे लंबी उड़ान, मिलेगी मुफ्त भोजन की सुविधा  इंडिगो
    कावासाकी वर्सेस-X 300 भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  लेटेस्ट बाइक

    हरियाणा

    हरियाणा: गोमांस खाने के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 गिरफ्तार  हरियाणा पुलिस
    चुनाव आयोग ने बदली हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख, अब 5 अक्टूबर को होगा मतदान चुनाव आयोग
    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के लड़ेगी चुनाव, CEC बैठक में फैसला कांग्रेस समाचार
    हरियाणा चुनाव को लेकर राहुल गांधी के प्रस्ताव पर AAP की सहमति, अंतिम फैसला लेंगे केजरीवाल राहुल गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025