Page Loader
CBI में खाली पड़े हैं 1,673 पद, सरकार ने लोकसभा में बताया
CBI में 1,673 पद खाली हैं (तस्वीरः फेसबुक)

CBI में खाली पड़े हैं 1,673 पद, सरकार ने लोकसभा में बताया

लेखन गजेंद्र
Dec 14, 2022
06:33 pm

क्या है खबर?

संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के 1,673 पद खाली हैं। खाली पदों में 29 जून, 2022 को एक आदेश जारी कर विभिन्न श्रेणियों के बढ़ाए गए 128 पद भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की भर्ती पदोन्नति, सेवानिवृत्ति के आधार पर संख्या बदलती रहती है। सिंह ने बताया कि 30 नवंबर, 2022 तक CBI में स्वीकृत पदों की संख्या 7,295 हैं।

जानकारी

CBI ने प्रतिनियुक्तियों के लिए नाम मांगे

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि CBI ने गृह मंत्रालय समेत तमाम संगठनों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से निवेदन किया है कि वे पुलिस उपाधीक्षक और इंस्पेक्टर की प्रतिनियुक्ति के लिए नाम भेजें। मंत्री ने खाली पदों को भरने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में उल्लेख कर कहा कि सभी केंद्रीय और राज्य पुलिस संगठन से लगातार नाम भेजने का अनुरोध किया जाता है। बता दें कि CBI देशभर में आपराधिक और आर्थिक मामलों की जांच करती है।