NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा, बेटी के अमेरिका से लौटने का इंतजार
    अगली खबर
    मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा, बेटी के अमेरिका से लौटने का इंतजार
    मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा

    मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा, बेटी के अमेरिका से लौटने का इंतजार

    लेखन गजेंद्र
    Dec 27, 2024
    09:34 am

    क्या है खबर?

    देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को हो सकता है। उनकी बेटी के अमेरिका से लौटने का इंतजार किया जा रहा है।

    कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार देर रात बताया कि डॉ सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को हो सकता है, शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

    वेणुगोपाल ने बताया कि अगले 7 दिन के लिए कांग्रेस ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

    अंतिम दर्शन

    जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर

    डॉ सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार देर रात दिल्ली AIIMS से उनके आवास 3, मोतीलाल नेहरू मार्ग लाया गया है।

    शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में उनका पार्थिव शरीर लाया जाएगा, जहां जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी।

    उनके निधन की सूचना पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ सिंह के आवास पहुंचे हैं।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कर्नाटक के बेलगावी से दिल्ली लौट आए हैं।

    कार्यक्रम

    कांग्रेस का झंडा आधा झुका रहेगा

    कांग्रेस के संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने एक्स पर लिखा, 'दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के सम्मान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह सहित सभी आधिकारिक कार्यक्रम अगले सात दिनों के लिए रद्द कर दिए गए हैं। इसमें सभी आंदोलनात्मक और जन-सम्पर्क कार्यक्रम शामिल हैं। पार्टी के कार्यक्रम 3 जनवरी, 2025 को पुनः शुरू होंगे। शोक की इस अवधि के दौरान पार्टी का झंडा आधा झुका रहेगा।'

    सिंह की बेटी शाम तक दिल्ली पहुंचेंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    मनमोहन सिंह

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद शेयर बाजार में ड्रोन कंपनियों के शेयरों में 50 प्रतिशत की उछाल  शेयर बाजार समाचार
    टी-20 क्रिकेट में तीन बार एक पारी में बने 300+ रन, जानिए इन मुकाबलों की कहानी टी-20 क्रिकेट
    राम गोपाल वर्मा ने कियारा आडवाणी पर किया अश्लील कमेंट, लोग बोले- ये सठिया गए हैं राम गोपाल वर्मा
    कौन है डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली बसवा राजू, जिसे छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया? नक्सली

    कांग्रेस समाचार

    क्या ममता बनर्जी बनेंगी INDIA गठबंधन की अध्यक्ष? मिला समाजवादी पार्टी का साथ INDIA
    #NewsBytesExplainer: राज्यसभा सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी, क्या पद से हटा पाएगा विपक्ष?  राज्यसभा
    पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का 92 साल की उम्र में निधन, बीमारियों से थे पीड़ित कर्नाटक
    दिल्ली के किराना स्टोर में बैठे राहुल गांधी, ग्राहकों को बेंचा सामान; दुकानदारों से समस्या पूछी राहुल गांधी

    मनमोहन सिंह

    मनमोहन बोले- रिमोट से सरकार चलाने का आरोप गलत, नोटबंदी सुनियोजित लूट कांग्रेस समाचार
    मनमोहन का प्रधानमंत्री और सरकार पर हमला, राष्ट्रवाद से लेकर मंहगाई तक के मुद्दों पर घेरा नरेंद्र मोदी
    मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर मिली धमकी, पुलिस ने दबोचा आरोपी मुकेश अंबानी
    #NewsBytesExplainer: महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष एकजुट, जानिए इस विधेयक की पूरी कहानी आरक्षण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025