Loading...
फ्लाइदुबई विमान के कप्तान स्मित मच्छार ने बताई हमले की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या कहा
फ्लाइदुबई विमान के कप्तान स्मित मच्छार ने बताई हमले की पूरी कहानी

फ्लाइदुबई विमान के कप्तान स्मित मच्छार ने बताई हमले की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या कहा

Oct 17, 2026
08:04 pm

क्या है खबर?

फ्लाइदुबई के भारतीय पायलट कप्तान स्मित मच्छार ने 17 अक्टूबर को हवा में 34,000 फीट की ऊंचाई पर हुए जानलेवा कॉकपिट हमले में जीवित बचने की अपनी खौफनाक कहानी साझा की है। स्काई न्यूज अरबिया को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कप्तान मच्छार ने बताया कि कैसे सह-पायलट द्वारा किए गए अचानक हमले के बाद उन्होंने मौत के मुंह से निकलकर न केवल खुद की, बल्कि विमान में सवार सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई।

बयान

मच्छार ने क्या दिया बयान?

मच्छार ने कहा, "मैं अपना काम कर रहा था, तभी अचानक मेरे सिर पर पीछे से बहुत जोरदार वार हुआ। वह हमला इतना भयानक था कि मैं बार-बार होश खो रहा था।"

उन्होंने कहा, "एक पल के लिए मुझे लगा कि मैं अब जिंदा नहीं बचूंगा। मैंने खुद से कहा कि मुझे कुछ करना होगा, वरना सब खत्म हो जाएगा। मेरी यह लड़ाई सिर्फ खुद के लिए नहीं, बल्कि प्लेन में बैठे निर्दोष यात्रियों के लिए थी।"

हिम्मत

कैसे खोला कॉकपिट का दरवाजा?

मच्छार ने कहा, "लहुलूहान होने और जमीन पर गिरने के बावजूद मैने अपनी पूरी ताकत समेटी, खुद को फर्श से ऊपर उठाया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे बाहर मौजूद चालक दल के सदस्य और यात्रियों को अंदर आने का रास्ता मिल गया।"

उन्होंने कहा, "जब दरवाजा खुला, तो नजारा बिलकुल अलग था। मुझे याद है कि मैं मुंह के बल लेटा हुआ था और जाहिर तौर पर वहां दहशत का माहौल था, चीख-पुकार मची हुई थी।"

ADVERTISEMENT

राहत

ऑफ-ड्यूटी पायलट और साथियों ने संभाला विमान

मच्छार ने कहा, "एक अन्य पायलट इस खौफनाक स्थिति को देखकर भगवान से प्रार्थना करने लगा था। सबसे बड़ी राहत तब मिली जब विमान में बतौर यात्री सफर कर रहे कुछ रिजर्व और ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने तुरंत कॉकपिट में प्रवेश किया। उन्होंने तुरंत विमान के कंट्रोल्स को अपने हाथ में लिया और एक बड़ी तबाही से बचाते हुए सुरक्षित लैंड कराया।"

उन्होंने कहा, "यह एक ऐसी बात है जिसे मैं अपनी मृत्यु तक याद रखूंगा।"

ADVERTISEMENT

हीरो

इजरायल के राष्ट्रपति ने मच्छार को बताया वैश्विक हीरो

मच्छार की इस अदम्य बहादुरी के लिए इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने उनकी सराहना करते हुए उन्हें इजराइल, भारत और पूरी मानवता का हीरो घोषित किया है।

घटना में आतंकवाद और विमान अपहरण के प्रयास की धाराओं के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) जांच कर रही है।

इस हमले के आरोपी सह पायलट हम्मान अल हम्मामी को गिरफ्तार किया जा चुका है और उसने बड़ा हमला करने की योजना का खुलासा किया है।

ADVERTISEMENT