NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र में भारी बारिश: पुणे में 3 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद, सेना तैनात
    अगली खबर
    महाराष्ट्र में भारी बारिश: पुणे में 3 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद, सेना तैनात
    पुणे में बारिश से करंट फैलने से 3 लोगों की मौत हो गई है

    महाराष्ट्र में भारी बारिश: पुणे में 3 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद, सेना तैनात

    लेखन आबिद खान
    Jul 25, 2024
    05:39 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मुंबई, पुणे, ठाणे और रायगढ़ सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

    पुणे के पूलाची वाडी में बारिश के कारण करंट फैलने से 3 लोगों की मौत हो गई है।

    बारिश का असर मुंबई की लोकल ट्रेनों और एयरपोर्ट पर भी पड़ा है। लोकल ट्रेनें करीब आधा घंटा देरी से चल रही है। मुंबई एयरपोर्ट पर विमानों के संचालन पर भी असर पड़ा है।

    स्कूल बंद

    इन जगहों पर स्कूल-कॉलेज बंद

    पुणे के जिला कलेक्टर सुहास दिवासे ने लगातार बारिश के बीच शहर के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

    भारी बारिश के बीच पालघर, मुंबई, पुणे, ठाणे और रायगढ़ के सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

    पुणे में मुला मुथा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। एकता नगर और विट्ठल नगर समेत कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। अग्निशमन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।

    पुणे

    पुणे के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

    पुणे में खडकवासला बांध के ओवरफ्लो होने के कारण कई इलाकों में बाढ़ आ गई है, जिसके बाद यहां सेना तैनात की गई है। करीब 400 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

    सिंहगढ़ रोड, आनंद नगर, और मुथा नदी के किनारे बसे वारजे और शिवाने में घरों में पानी घुस गया है। मुला-मुथा नदी के किनारे वाले इलाकों में पानी भर गया है।

    खड़कवासला बांध से पानी छोड़ने के चलते आज तड़के ही कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।

    मुंबई

    मुंबई में जनजीवन अस्त-व्यस्त

    मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली विहार झील आज सुबह से ही ओवरफ्लो हो गई है। मीठी नदी भी उफान पर है।

    जलभराव के कारण अंधेरी सबवे को यातायात के लिए बंद करना पड़ा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज मुंबई में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

    तानसा बांध के 3 गेट खोले गए हैं, जिससे 3,315 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ा जा रहा है।

    मुंबई एयरपोर्ट

    मुंबई एयरपोर्ट पर विमानों के संचालन पर असर

    मुंबई में भारी बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन प्रभावित हुआ है।

    दृश्यता कम होने के कारण सुबह 10:36 बजे कुछ समय के लिए विमानों की उड़ान रोकनी पड़ी। सुबह 10:55 बजे उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू हुआ।

    एयर इंडिया ने मुंबई में बारिश के उड़ानों के प्रभावित होने की आशंका जताई है और यात्रियों को घरों से जल्दी निकलने की सलाह दी है।

    अलर्ट

    उपमुख्यमंत्री ने लिया जायजा

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे और अन्य इलाकों में बाढ़ राहत कार्यों के लिए अधिकारियों को अलर्ट पर रखा है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार मंत्रालय में हैं और अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।

    अजित ने पुणे कलेक्टर से बात कर हालात का जायजा लिया है और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। लोगों को गैर-जरूरी काम से घर से बाहर न जाने को कहा गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    बाढ़
    बारिश
    मुंबई

    ताज़ा खबरें

    'तन्वी द ग्रेट' से शुभांगी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  अनुपम खेर
    बलूच आर्मी ने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण का पूरा वीडियो जारी किया बलूचिस्तान
    कान्स 2025: अभिनेत्री शालिनी पासी ने रेड कार्पेट पर रखा कदम, आपने देखी क्या तस्वीरें?   कान्स फिल्म फेस्टिवल
    पहाड़ों पर ऑटोमेटिक कार को चलाना है खतरनाक, इन तरीकों से आसान होगा सफर  कार

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: आदिवासी महिला ने 4 वर्षीय बेटी की हत्या कर खुदकुशी की, पति से था झगड़ा आत्महत्या
    वर्ली BMW हादसा: आबकारी विभाग ने जुहू के वाइस ग्लोबल तापस बार को सील किया मुंबई
    महाराष्ट्र: ऑडी पर लाल बत्ती लगाने वाली IAS पूजा खेडकर का तबादला, क्या है विवाद? पुणे
    महाराष्ट्र: ट्रेनी IAS पूजा खाडेकर के पास 17 करोड़ की संपत्ति, परिवार के पास 7 फ्लैट पुणे

    बाढ़

    हिमाचल प्रदेश में युद्ध स्तर पर राहत बचाव कार्य जारी, अब तक 90 लोगों की मौत हिमाचल प्रदेश
    दिल्ली: बाढ़ के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रेनों की गति धीमी की गई दिल्ली
    दिल्ली में बाढ़: यमुना का जलस्तर फिर बढ़ा, कई अहम इलाके डूबे; स्कूल-कॉलेज बंद दिल्ली
    उत्तराखंड: हरिद्वार में नदी के बहाव में फंसे 2 कांवड़िये, बचाया गया; देखें वीडियो उत्तराखंड

    बारिश

    UAE एक बार फिर भयंकर तूफान और बारिश की चपेट में, कई उड़ानें रद्द संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
    तेलंगाना: हैदराबाद में भारी बारिश से निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दीवार ढही, 7 की दबकर मौत तेलंगाना
    उत्तराखंड: भारी बारिश से बुझी जंगल की आग, बादल फटने से खड़ी हुई नई मुसीबत उत्तराखंड
    दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों को मिलेगी गर्मी और लू से निजात, बारिश होगी भारतीय मौसम विभाग

    मुंबई

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 8 जुलाई के लिए नए दाम जारी, जानिए आपके शहर में कितने बदले  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    मुंबई में भारी बारिश, पटरियों पर पानी भरने से लोकल ट्रेनें प्रभावित बारिश
    वर्ली BMW हादसा: कौन है मिहिर शाह और मामले में अब तक क्या-क्या सामने आया? महाराष्ट्र
    मुंबई में हर साल मानसून में क्यों होता है जलभराव, क्या है समस्याएं? मानसून
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025