LOADING...
असम-अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर पिकनिक मना रहे लोगों को हाथी ने दौड़ाया, बाल-बाल बचे
पिकनिक मना रहे लोगों को हाथी ने दौड़ाया (प्रतीकात्मक तस्वीर: अनस्प्लैश)

असम-अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर पिकनिक मना रहे लोगों को हाथी ने दौड़ाया, बाल-बाल बचे

लेखन गजेंद्र
Jun 13, 2025
02:28 pm

क्या है खबर?

असम और अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर पिकनिक मना रहे लोगों को उस समय दहशत हो गई, जब एक हाथी नदी के किनारे पिकनिक स्थल पर आ गया और लोगों को दौड़ा लिया। घटना के समय लोग वहां घूम रहे थे, खाना बना रहे थे और मौज-मस्ती कर रहे थे। हाथी के चिंघाड़ने पर सभी अपना-अपना सामान छोड़कर भाग खड़े हुए। हालांकि, हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और नदी पार कर जंगल में चला गया।

ट्विटर पोस्ट

देखें डरावना वीडियो

सावधान

IFS अधिकारी ने सावधान किया

वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी प्रवीन कासवान ने एक्स पर साझा किया है। वह अक्सर वन्य जीवों के प्रति लोगों को नर्म रहने को कहते हैं। उन्होंने लिखा, 'बताओ गलती किसकी है। पिकनिक के लिए ऐसी जगह क्यों चुनी जाए ,जहां हाथी अक्सर घूमते रहते हैं। खूबसूरत जगह की तलाश में कृपया जान जोखिम में न डालें।' इससे पहले 7 मई को केरल में त्रिशूर पूरम उत्सव के दौरान हाथी ने 42 लोगों को घायल कर दिया था।