LOADING...
देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र से 107 पाकिस्तानियों के लापता होने की खबरों को किया खारिज
देवेंद्र फडणवीस ने 107 पाकिस्तानियों के लापता होने की खबरों को किया खारिज

देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र से 107 पाकिस्तानियों के लापता होने की खबरों को किया खारिज

Apr 27, 2025
04:12 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य से 107 पाकिस्तानी नागरिकों के लापता होने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने इन खबरों को निराधार बताते हुए लोगों से ऐसी झूठी खबरें न फैलाने की अपील भी की है। राज्य के गृह मंत्रालय का प्रभार संभालने के नाते फडणवीस ने स्पष्ट किया है कि कोई पाकिस्तानी लापता नहीं है और सभी नागरिकों का पता लगा लिया गया है। उन्हें वापस पाकिस्तान भेजने की तैयारियां की जा रही है।

बयान

फडणवीस ने क्या दिया बयान?

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, "गृह मंत्री के तौर पर मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि 107 पाकिस्तानी नागरिकों के लापता होने की खबरें निराधार हैं और ऐसी भ्रामक सूचनाएं नहीं फैलाई जानी चाहिए। सभी पाकिस्तानी नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।" बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि महाराष्ट्र में रह रहे 107 पाकिस्तानी नागरिक अचानक लापता हो गए हैं और उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

जानकारी

देर शाम तक पाकिस्तान लौट जाएंगे नागरिक- फडणवीस

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय किए गए हैं कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक देश में न रहे। उन्हें उम्मीद है कि सभी पाकिस्तानी नागरिक शाम तक या सोमवार सुबह तक वापस पाकिस्तान लौट जाएंगे।

Advertisement

सख्ती

केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ उठाए सख्त कदम

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। इसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, अटारी सीमा पर एकीकृत चेक पोस्ट को बंद करना, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वीजा रद्द करना, पाकिस्तानी उच्चायोग के रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित करना शामिल है। सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने का आदेश दिया है।

Advertisement