Loading...
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति, वजह भी बताई
दिल्ली पुलिस ने CJP को कल होने वाले प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी है

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति, वजह भी बताई

लेखन आबिद खान
Oct 09, 2026
01:25 pm

क्या है खबर?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने कल यानी 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने बताया कि CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि पार्टी ने निर्धारित समयसीमा के भीतर अनुमति के लिए आवेदन नहीं किया था। पुलिस ने कहा कि CJP ने 7 अक्टूबर को आवेदन किया, जबकि कम से कम 10 दिन पहले अनुमति लेनी जरूरी है।

पुलिस

पुलिस बोली- पिछले प्रदर्शन में CJP ने नियमों का पालन नहीं किया

पुलिस आयुक्त नूपुर प्रसाद ने कहा, "हमें 10 तारीख को होने वाले विरोध प्रदर्शन के संबंध में CJP से एक पत्र मिला है। पिछले विरोध प्रदर्शनों के दौरान उनका आचरण उचित नहीं था और उन्होंने नियमों का पालन नहीं किया।"

प्रसाद ने कहा कि यह फैसला CJP द्वारा कानूनी निर्देशों का कथित रूप से पालन न करने के साथ मौजूदा कानून-व्यवस्था स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

नियम

पुलिस बोली- नियम तोड़ने पर कार्रवाई होगी

प्रसाद ने कहा, "कानूनी निर्देशों का पालन न करने, स्वयं के दायित्व का उल्लंघन करने, कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए और जन सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात नियमों को बनाए रखने के लिए अनुमति अस्वीकृत की जाती है। यह भी बताना जरूरी है कि अगर कोई भी BNSS की धारा 163 के प्रावधानों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

ADVERTISEMENT

मेट्रो

पुलिस ने DMRC से 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का अनुरोध किया

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आज रात 9 बजे से दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों को बंद करने का अनुरोध किया है।

8 अक्टूबर को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) को लिखे एक पत्र में संयुक्त पुलिस आयुक्त (परिवहन रेंज) रजनीश गुप्ता ने कहा कि प्रभावित स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों की आवृत्ति भी कम की जा सकती है।

हालांकि, अभी तक DMRC ने प्रस्ताव पर कोई फैसला लेने की पुष्टि नहीं की है।

ADVERTISEMENT

ट्रेन

दर्जनों ट्रेनें भी रद्द

भारतीय रेलवे ने 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

रेलवे विभाग के कोचिंग निदेशालय द्वारा जारी आपातकालीन आदेश के पीछे दोनों प्रमुख स्टेशनों के आसपास के इलाकों में यातायात जाम होने की आशंका को वजह बताया गया है।

रेलवे ने बताया कि यह फैसला पूरी तरह से सुरक्षात्मक प्रबंधों के तहत लिया गया है।

ADVERTISEMENT