Page Loader
दिल्ली मेट्रो: हुडा सिटी सेंटर स्टेशन का नाम बदलकर मिलेनियम सिटी सेंटर किया गया
दिल्ली मेट्रो ने हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदला

दिल्ली मेट्रो: हुडा सिटी सेंटर स्टेशन का नाम बदलकर मिलेनियम सिटी सेंटर किया गया

लेखन गजेंद्र
Jul 03, 2023
07:48 pm

क्या है खबर?

दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को हुडा सिटी सेंटर स्टेशन का नाम बदल दिया। इस मेट्रो स्टेशन को अब 'मिलेनियम सिटी सेंटर' नाम दिया गया है। इससे पहले दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने हुडा सिटी सेंटर को गुरूग्राम सिटी सेंटर नाम दिया था, जिसे कुछ घंटे बाद बदल दिया गया। DMRC ने यह जानकारी ट्वीट कर दी। हुडा सिटी सेंटर येलो लाइन पर पड़ने वाले सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है।

नामकरण

केंद्र और हरियाणा सरकार ने किया था नाम बदलने का अनुरोध

हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन हरियाणा के गुरूग्राम में आता है। इसे मिलेनियम सिटी सेंटर करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए साइनेज और घोषणाओं में बदलाव किया जा रहा है। DMRC ने बताया कि फैसले में आंशिक बदलाव कर हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर मिलेनियम सिटी सेंटर करने का निर्णय लिया गया है। बताया जा रहा है कि नाम बदलने का अनुरोध केंद्र और हरियाणा सरकार की ओर से किया गया था।