Page Loader
दिल्ली में जल संकट के बीच कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुरू की भूख हड़ताल
दिल्ली में जल संकट को लेकर आतिशी ने भूख हड़ताल शुरू की (तस्वीर: एक्स/@AamAadmiParty)

दिल्ली में जल संकट के बीच कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुरू की भूख हड़ताल

लेखन गजेंद्र
Jun 21, 2024
01:45 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच उपजे जल संकट को लेकर कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी हरियाणा से रोजाना 100 लाख गैलन पानी लेने की मांग है।

दिल्ली के भोगल में 'पानी सत्याग्रह' शुरू करने से पहले जल मंत्री आतिशी राजघाट पहुंचीं और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता, सांसद संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज भी थे। यहां उन्होंने जनता को संबोधित किया।

अनशन

आतिशी का क्या है हरियाणा पर आरोप?

आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी का कहना है कि हरियाणा ने बुधवार को दिल्ली को केवल 513 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रतिदिन) पानी दिया है, जबकि दिल्ली को 613 एमजीडी पानी देना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में 28 लाख से अधिक लोगों को पानी नहीं मिल रहा है और गर्मी बढ़ने से जल संकट और भीषण हो गया है।

यह मामला कोर्ट तक भी पहुंचा है। आतिशी हरियाणा से पानी मिलने तक अनशन पर रहेंगी।

ट्विटर पोस्ट

अनशन को संबोधित करतीं आतिशी