Page Loader
दिल्ली: संसद के बाहर पकड़ी गई लड़की ने क्या बताया? सामने आया वीडियो
दिल्ली में संसद से बाहर पकड़ी गई हरियाणा की नीलम क्या बोलीं

दिल्ली: संसद के बाहर पकड़ी गई लड़की ने क्या बताया? सामने आया वीडियो

लेखन गजेंद्र
Dec 13, 2023
02:44 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संसद के अंदर 2 व्यक्तियों के कूदने और पीले रंग की गैस उड़ाने की घटना के बाद पुलिस ने संसद के अंदर और बाहर से 4 को गिरफ्तार किया है। संसद के बाहर से हरियाणा के हिसार की नीलम (42) और महाराष्ट्र के लातूर से अनमोल शिंदे (24) गिरफ्तार हुए हैं। नीलम के पकड़े जाने के बाद उसका एक बयान सामने आया है। इसमें नीलम बता रही हैं कि वह किसी संगठन से नहीं हैं।

बयान

क्या बोल रही हैं नीलम?

पुलिस के साथ जाते समय नीलम मीडिया को बता रही हैं, "मेरा नाम नीलम है। हम तो आम जनता हैं, जो हमारी भारत सरकार है, जो हमारे ऊपर अत्याचार हो रहे हैं। हम अपने हकों की बात करते हैं तो लाठीचार्ज करके हमें अंदर डाला जाता है। हम किसी संगठन से नहीं, हम आम जनता हैं, छात्र हैं और बेरोजगार है। हमारे माता-पिता इतना काम करते हैं लेकिन किसी कि नहीं सुनी जा रही। आवाज दबा रहे हैं ये।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या कहा नीलम ने

घटना

क्या हुआ संसद में?

लोकसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान 2 युवक दर्शक दीर्घा से अचानक सदन में कूद गए और एक बेंच से दूसरी बेंच पर कूदते हुए गैस कनस्तर से पीले रंग की गैस उड़ा दी। तभी सांसदों ने मिलकर दोनों को पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले किया। इसमें एक युवक का नाम सागर शुक्ला है, जिसके पास से कर्नाटक के मैसूर से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा का अनुमति पास मिला है। संसद के बाहर से 2 अन्य गिरफ्तार हुए हैं।