NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोलकाता: कांस्टेबल ने बांग्‍लादेश उप उच्‍चायोग के बाहर गोलीबारी कर की आत्महत्या, महिला की भी मौत
    अगली खबर
    कोलकाता: कांस्टेबल ने बांग्‍लादेश उप उच्‍चायोग के बाहर गोलीबारी कर की आत्महत्या, महिला की भी मौत
    कोलकाता में कांस्टेबल ने बांग्‍लादेश उप उच्‍चायोग के बाहर गोलीबारी कर की आत्महत्या।

    कोलकाता: कांस्टेबल ने बांग्‍लादेश उप उच्‍चायोग के बाहर गोलीबारी कर की आत्महत्या, महिला की भी मौत

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 10, 2022
    05:51 pm

    क्या है खबर?

    पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बांग्‍लादेश उप उच्‍चायोग के बाहर पुलिस कांस्टेबल के गोलीबारी करने और बाद में आत्महत्या करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

    कांस्टेबल ने करीब 10-15 राउंड अंधाधुंश गोलियां बरसाई। इस दौरान गोली लगने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई।

    इसके बाद कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया।

    घटना

    कांस्टेबल ने अचानक शुरू की गोलीबारी

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेश उप उच्चायोग से 50 मीटर की दूरी पर पार्क सर्कस पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल सी लेपचा ने दोपहर में अचानक चौकी से बाहर आकर अपनी राइफल से गोलीबारी शुरू कर दी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई।

    उसी दौरान वहां से बाइक पर सवार होकर गुजर रही एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। इसके कुछ ही देर बाद कांस्टेबल ने खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें घटना के बाद वीडियो (Twitter/@iindrojit)

    NO link between the incident of firing near #Bangladesh deputy high commission in #Kolkata and the nearby protests at Park Circus against #BJP leader #NupurSharma's controversial remark: Kolkata Police pic.twitter.com/cARuwiTT28

    — ইন্দ্রজিৎ | INDRAJIT (@iindrojit) June 10, 2022

    गोलीबारी

    पांच मिनट तक गोलियां चलाता रहा कांस्टेबल

    प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि कांस्टेबल करीब पांच मिनट तक लगातार गोलियां चलाता रहा।

    इस दौरान उसने करीब 10-15 राउंड गोलियां चलाई होगी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए आस-पास की दुकानों में जा घुसे। गोलियों की आवाज सुनकर दुकानदारों ने भी शटर नीचे कर लिए।

    एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी बबलू शेख ने बताया कि कांस्टेबल मौके पर किसी को ढूंढने की कोशिश कर रहा था।

    जांच

    गोलीबारी के कारणों का नहीं हो सका खुलासा

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने कांस्टेबल और महिला के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया और आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी ली।

    उन्होंने बताया कि अभी गोलीबारी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। कांस्टेबल पिछले कई दिनों से छुट्टी पर चल रहा था और वह शुक्रवार को ही ड्यूटी पर वापस आया था। ऐसे में घटना के पीछे पारिवारिक कारणों की भी जांच की जा रही है।

    हेल्पलाइन

    आत्महत्या से बचने के लिए इन हेल्पलाइन से ले सकते हैं मदद

    आत्महत्या एक गंभीर समस्या है। अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं तो आप नीचे दिए नंबरों पर फोन कर मदद प्राप्त कर सकते हैं।

    आसरा: यह मुंबई स्थित NGO है, जो परेशान और अवसाद से घिरे लोगों की मदद करता है। हेल्पलाइन नंबर- 91-22- 27546669

    स्नेहा इंडिया फाउंडेशन: यह संस्था हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे सेवा देती है। हेल्पलाइन नंबर- 91-44-24640050

    वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ: हेल्पलाइन नंबर- 18602662345

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    कोलकाता
    बांग्लादेश
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    पश्चिम बंगाल

    केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने छोड़े भाजपा के सभी व्हाट्सऐप ग्रुप तृणमूल कांग्रेस
    पश्चिम बंगाल में प्रवेश के लिए RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश भारत की खबरें
    कोलकाता में तेजी से फैल रहा कोरोना, टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 50 प्रतिशत पार कोलकाता
    पश्चिम बंगाल: फेसबुक लाइव कर फांसी के फंदे से झूले एक ही परिवार के 3 लोग फेसबुक

    कोलकाता

    कोलकाता: प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले भाजपा में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल
    कोलकाता: रेलवे की इमारत में भीषण आग, अब तक सात की मौत पश्चिम बंगाल
    सही तरीके से मास्क न पहनने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करें एयरलाइंस- दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली
    कोलकाता: चोटिल ममता से मिलने पहुंचे भाजपा नेता, डॉक्टरों ने नहीं दी मुलाकात की अनुमति पश्चिम बंगाल

    बांग्लादेश

    अब भारतीयों की जेब पर भारी पड़ेगी भूटान यात्रा, निशुल्क प्रवेश की सुविधा होगी खत्म भारत की खबरें
    मुंबई: कैब में बैठकर CAA की बात कर रहा था कवि, थाने ले गया ड्राइवर पाकिस्तान समाचार
    CAA: केंद्रीय मंत्री बोले- अगर भारतीय नागरिकता की पेशकश की तो आधा बांग्लादेश खाली हो जाएगा भारत की खबरें
    UN रिपोर्ट: बच्चों के विकास सूचकांक में 180 देशों में 131वें स्थान पर भारत दक्षिण कोरिया

    क्राइम समाचार

    दिल्ली में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर दिल्ली पुलिस
    उत्तर प्रदेश: तबादले से नाराज दो शिक्षिकाओं ने छात्राओं को बनाया बंधक, मामला दर्ज उत्तर प्रदेश
    राजस्थान: जमानत पर आए रेप के आरोपी ने किया पीड़िता के भाई का अपहरण, गिरफ्तार राजस्थान
    तमिलनाडु: करंट लगने से रथ यात्रा में शामिल 11 लोगों की मौत, 15 घायल तमिलनाडु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025