NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / छत्तीसगढ़: नारायणपुर में पुलिस मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, DRG के 3 जवान भी घायल
    अगली खबर
    छत्तीसगढ़: नारायणपुर में पुलिस मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, DRG के 3 जवान भी घायल
    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 7 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    छत्तीसगढ़: नारायणपुर में पुलिस मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, DRG के 3 जवान भी घायल

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 08, 2024
    11:59 am

    क्या है खबर?

    छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में शुक्रवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    जिला रिजर्व समूह (DRG) के जवानों ने एक मुठभेड़ में 7 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया। हालांकि, मुठभेड़ में DRG के 3 जवान भी घायल हुए हैं, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

    इसके अलावा इलाके में अन्य नक्सलियों की तलाश के लिए सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है। मौके से सातों नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं।

    अभियान

    सर्च अभियान के दौरान हुई मुठभेड़

    DRG के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार रात सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले की सीमा पर स्थित मुंगेडी और गोबेल क्षेत्र में भेजा गया था।

    उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल के जवान शुक्रवार सुबह जब गोबेल क्षेत्र में पहुंचे तो उन्हें देखकर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए 7 नक्सलियों को मार गिराया। इस दौरान गोली लगने से 3 जवान भी घायल हो गए।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें वीडियो

    #BREAKING: 7 Maoists killed in a fierce encounter with security forces in Chhattisgarh’s Narayanpur when Maoists attacked a Police Party, 3 DRG Jawans of Police also injured in the encounter. Forces have received massive success against Maoists recently. pic.twitter.com/eqXHg5HQNd

    — Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) June 8, 2024

    अशंका

    बड़ी संख्या में नक्सलियों को घायल होने की आशंका

    अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में 7 नक्सलियों का शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। उनकी तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए जवानों की स्थिति अब खतरे से बाहर है।

    इस संयुक्त अभियान में नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, जगदलपुर की DRG के जवान और इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस की 45वीं वाहिनी के जवान शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    छत्तीसगढ़
    नक्सली
    नक्सलवाद

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: नक्सली हमले में 3 जवान शहीद, 14 घायल नक्सली
    #NewsBytesExplainer: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के 'तत्काल कैंप' नक्सलियों का निशाना क्यों बन रहे? नक्सली
    छत्तीसगढ़: मोदी-मोदी के नारे लगा रही भीड़ के बीच पहुंचे राहुल गांधी, हाथ मिलाया; देखें वीडियो राहुल गांधी
    छत्तीसगढ़: धर्मांतरण पर बनाया जाएगा सख्त कानून, 2 महीने पहले कलेक्टर को देनी होगी जानकारी धर्म परिवर्तन

    नक्सली

    महाराष्ट्र: गढ़चिरौली मुठभेड़ में मारा गया 50 लाख का ईनामी मिलिंद तेलतुम्बड़े, कुल 26 नक्सली ढेर झारखंड
    नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में 15 साल से बंद 260 स्कूलों को दोबारा खोलेगी छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़
    झारखंड: नक्सलियों के साथ CRPF की मुठभेड़, IED ब्लास्ट में 5 जवान घायल झारखंड
    झारखंड: चाईबासा में नक्सलियों ने किया IED धमाका, 3 जवान घायल झारखंड

    नक्सलवाद

    मानवता की शानदार मिसाल, CRPF जवान ने घायल नक्सली को खून देकर बचाई जान ट्विटर
    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में BSF के 4 जवान शहीद छत्तीसगढ़
    गृह मंत्री अमित शाह का बयान, पूरे देश में लागू किया जाएगा NRC भारत की खबरें
    नौ सालों में नक्सली हिंसा में गई 3,700 से ज्यादा लोगों की जान- रिपोर्ट ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025