Loading...
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आज तड़के मुठभेड़ हुई है (फाइल तस्वीर)

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

लेखन आबिद खान
Oct 17, 2026
11:42 am

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि नियंत्रण रेखा (LoC) के पास केरन सेक्टर में आज तड़के कुछ सशस्त्र लोग घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षाबलों ने इन्हें रोकने के लिए गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई। मुस्तैद जवानों ने घुसपैठ की इस कोशिश को नाकाम कर दिया है।

मुठभेड़

घुसपैठ की फिराक में थे 3-4 संदिग्ध

अधिकारियों के अनुसार, आज सुबह करीब 3 बजे उत्तरी कश्मीर जिले के केरन सेक्टर के जुमगुंड इलाके में LoC के पास जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी। बताया जा रहा है कि 3 से 4 संदिग्ध घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।

इसके बाद जवानों ने संदिग्धों को रोकने के लिए गोलीबारी की।

फिलहाल पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है। भारतीय सेना की ओर से आधिकारिक बयान का भी इंतजार है।

पुंछ

पिछले हफ्ते पुंछ में हुई थी घुसपैठ की कोशिश

पिछले हफ्ते पुंछ में भी आतंकियों ने LoC पर घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया था।

तब आतंकी नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश करते समय एक बारूदी सुरंग की चपेट में आ गए थे। इसमें लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर मोहम्मद फैजान सहित 4 आतंकवादियों की मौत हो गई थी।

फैजान के अलावा, बाकी 3 आतंकवादियों की पहचान वकास, इश्तियाक और आसिम के रूप में हुई थी।

ADVERTISEMENT