NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भीषण तूफान में बदला चक्रवात 'बिपरजॉय', 15 जून को गुजरात तट से टकराने की आशंका
    अगली खबर
    भीषण तूफान में बदला चक्रवात 'बिपरजॉय', 15 जून को गुजरात तट से टकराने की आशंका
    चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' 15 जून तक गुजरात तट से टकरा सकता है (तस्वीर- पिक्साबे)

    भीषण तूफान में बदला चक्रवात 'बिपरजॉय', 15 जून को गुजरात तट से टकराने की आशंका

    लेखन आबिद खान
    Jun 11, 2023
    11:42 am

    क्या है खबर?

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है।

    IMD द्वारा आज सुबह 5.30 बजे दी गई जानकारी के अनुसार, यह तूफान गुजरात के पोरबंदर 480 किलोमीटर, मुंबई से 580 किलोमीटर, द्वारका से 530 किलोमीटर और कच्छ के नालिया से 610 किलोमीटर दूर है।

    इसके 15 जून तक सौराष्ट्र और कच्छ के तटों और पाकिस्तान के कराची पहुंचने की संभावना जताई गई है।

    बारिश

    कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

    IMD के अनुसार, दक्षिण भारतीय क्षेत्र में अगले 4 दिनों में बारिश होने की संभावना है।

    केरल और तटीय कर्नाटक में सोमवार तक तो लक्षद्वीप में रविवार तक बारिश हो सकती है।

    14 जून को सौराष्ट्र और कच्छ, द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

    15 जून को भी इन स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

    चेतावनी

    मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी

    मछुआरों को अगले 5 दिनों तक अरब सागर में न जाने की चेतावनी दी गई है और मछली पकड़ने की सभी गतिविधियों को बंद कर दिया गया है।

    अरब सागर तट पर वलसाड के तीथल बीच पर ऊंची लहरें देखे जाने के बाद इसे 14 जून तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

    कच्छ, द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी जिले के तटीय इलाकों में रह रहे लोगों के बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

    कराची

    कराची पोर्ट ने जारी किया रेड अलर्ट

    तूफान को देखते हुए कराची पोर्ट ने रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही जहाजों और बंदरगाह सुविधाओं की सुरक्षा के लिए आपातकालीन दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं।

    एक बयान में पोर्ट ने कहा, "तूफान के प्रभाव को देखते हुए रात के समय जहाजों की आवाजाही निलंबित रहेगी।"

    इससे पहले शनिवार को कराची प्रशासन ने तटीय इलाकों में धारा 144 के तहत मछली पकड़ने, नाव चलाने, तैरने और समुद्र में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

    मानसून

    2 दिन में गोवा, महाराष्ट्र पहुंचेगा मानसून

    IMD ने बताया कि मानसून शनिवार को केरल से आगे बढ़कर कर्नाटक में छा गया है।

    अनुमान है कि अगले 48 घंटे के अंदर मानसून पूरे गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से खासकर तटीय महाराष्ट्र में आगे बढ़ सकता है। हालांकि, मानसून 15 जून के बाद ही रफ्तार पकड़ेगा।

    इससे पहले केरल के 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया था।

    बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2-3 दिन तक लू जैसे हालात रहेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    चक्रवात
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स
    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा

    मानसून

    चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई हिस्सों में इतनी बारिश क्यों हो रही है? तमिलनाडु
    तमिलनाडु: बाढ़ रोकने में विफलता पर मद्रास हाई कोर्ट की चेन्नई नगर निगम को फटकार तमिलनाडु
    क्या दिल्ली और आसपास डेंगू के DENV-2 टाइप के कारण बढ़ रहे हैं मामले? दिल्ली
    पानी भरे इलाके से ऐसे निकालें अपनी कार, मानसून में काम आएंगी ये टिप्स टिप्स

    चक्रवात

    गुजरात तट की तरफ बढ़ रहा चक्रवात वायु, लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया मुंबई
    गुजरात तट से नहीं टकराएगा वायु, रातभर में बदला रास्ता, ऐहतियात के तौर पर सेना तैनात गुजरात
    वापस लौटेगा चक्रवाती तूफान वायु, 17-18 जून को कच्छ तट से टकराएगा मुंबई
    कोरोना वायरस प्रसार को देखने के लिए इस्तेमाल हो रही साइक्लोन पर नजर रखने वाली टेक्नोलॉजी भारत की खबरें

    भारतीय मौसम विभाग

    तेलंगाना और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि, दिल्ली में भी बारिश के आसार दिल्ली
    दिल्ली: खराब मौसम के कारण 10 उड़ानों को जयपुर और लखनऊ डायवर्ट किया गया दिल्ली
    देश के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, किसानों की चिंता बढ़ी बारिश
    दिल्ली में बारिश के चलते धंसा सड़क का एक हिस्सा, यातायात पुलिस ने साझा की तस्वीर दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025