Page Loader
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच खान सर ने गुपचुप रचाई शादी, जल्द पार्टी देंगे
खान सर ने गुपचुप रचाई शादी

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच खान सर ने गुपचुप रचाई शादी, जल्द पार्टी देंगे

May 27, 2025
04:34 pm

क्या है खबर?

बिहार के मशहूर कोचिंग संचालक और शिक्षक खान सर अक्सर अपने पढ़ाने के अंदाज और पढ़ाई के दौरान दिए जाने वाले अपने उदाहरणों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब खान सर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, खान सर ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपने लाइव क्लास के दौरान किया। आइए जानें उन्होंने क्या कहा।

बयान

जल्द पार्टी देंगे खान सर

खार सर ने बताया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच शादी की और यह एक निजी समारोह था। उन्होंने कहा, "तुम लोगों को एक चीज हमने बताई नहीं है। इसी युद्ध के दौरान हम ब्याह भी कर लिए हैं। अब हम आप लोगों के लिए भोज की व्यवस्था कर रहे हैं। यह बात हमने सबसे पहले आपको बताई है, क्योंकि हमारा वजूद आपसे है। हम सोच रहे हैं कि भोज 6 जून को करें, ठीक है।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

जानकारी

कौन है खान सर की दुल्हन?

खान सर की शादी किनसे हुई है, फिलहाल इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खान सर ने 7 मई को शादी की है और उनकी पत्नी का नाम एएस खान है। उनकी दुल्हन बिहार से ही हैं।