Page Loader
बिहार: राज्यपाल आर्लेकर का काफिला हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 6 पुलिसकर्मी घायल
बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का काफिला दुर्घटनाग्रस्त (तस्वीर: ट्विटर/@rajendraarlekar)

बिहार: राज्यपाल आर्लेकर का काफिला हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 6 पुलिसकर्मी घायल

लेखन गजेंद्र
Apr 17, 2023
03:06 pm

क्या है खबर?

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का काफिला सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें शामिल दमकल वाहन पलटने से कम से कम 6 लोग घायल हुए हैं। हादसा तब हुआ जब राज्यपाल पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दमकल की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं। हादसे में राज्यपाल पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

हादसा

भगवानपुर के पास हुआ हादसा

इंडिया टुडे के मुताबिक, हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भगवानपुर के पास यह हादसा हुआ। एक घायल पुलिसकर्मी ने बताया कि अचानक से गाड़ी का नियंत्रण गड़बड़ाने से वाहन पलट गया। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। इससे पहले 8 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का काफिला हादसे का शिकार हो गया था। एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उन्हें दूसरी कार में बिठाया गया।

ट्विटर पोस्ट

बिहार के राज्यपाल के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त