हरियाणा: जींद में बस से टकराई क्रूजर, 8 लोगों की मौत और 12 घायल
क्या है खबर?
हरियाणा के जींद में भिवानी रोड़ पर शनिवार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए।
यह हादसा बीबीपुर गांव पास हरियाणा रोडवेज की बस और एक क्रूजर गाड़ी की आमने सामने की टक्कर से हुआ। बताया जा रहा है कि क्रूजर गाड़ी एक कार को ओवरटेक करते समय बस से टकरा गई।
इस हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए जींद के अस्पताल ले जाया गया है।
रिपोर्ट
बस से टकराने के बाद क्रूजर गाड़ी के उड़े परखच्चे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में 15 में 20 सवारियां थी, जबकि क्रूजर गाड़ी में करीब 10 लोग सवार थे। बस से टकराने के बाद क्रूजर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और शव गाड़ी के अंदर ही फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।
हादसे की सूचना पर 6 एंबुलेंस मौके पर पहुंची हैं। क्रूजर गाड़ी में सवार अधिकांश लोगों की मौत हुई है, जिसमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं।
ट्विटर पोस्ट
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया शोक
आज जींद में भिवानी रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखदाई है।
— Manohar Lal (@mlkhattar) July 8, 2023
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
मैं प्रदेशवासियों से आग्रह…
क्रूजर
क्रूजर गाड़ी में सवार 8 लोगों की हुई मौत
इस हादसे में बस ड्राइवर भी घायल हुआ है, जबकि क्रूजर गाड़ी में सवार 8 लोग मार गए हैं।
मृतकों की शिनाख्त मनोज (45) पुत्र सतबीर, हरदीप (37) पुत्र रामफल, सुखविंदर (30) पुत्र रघुवीर निवासी मुंढाल, रवि (32) पुत्र धर्मपाल निवासी मदनहेड़ी, बिमला निवासी भकलाना, संजय पुत्र शीशपाल निवासी सीवैण के रूप में हुई है।
सभी मृतकों की शिनाख्त पास मिले कागजात से हो पाई है। हालांकि, अभी 2 मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
घायल
घायलों 3 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल
इस हादसे में 12 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिसमें 3 महिलाएं और 1 बच्चा भी शामिल है। एबुंलेस द्वारा सभी घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां इनका इलाज किया जा रहा है।
जींद के नागरिक अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश भोला ने कहा कि सभी डॉक्टरों को तुरंत अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पहुंचने के लिए कहा गया है और सभी घायलों की हालत अभी स्थिर है।
हादसा
हादसे की जांच में जुटी पुलिस
हरियाणा पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार, बारिश और कम विजिबिलिटी बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच और घायल लोगों के बयान दर्ज होने के बाद ही हादसे के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
पुलिस उपाधीक्षक रोहताश ढुल ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त जारी है और जल्द पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।