Loading...
गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में धमाका, 5 मजदूरों की मौत
गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में धमाका

गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में धमाका, 5 मजदूरों की मौत

लेखन आबिद खान
Oct 17, 2026
09:56 am

क्या है खबर?

गुजरात के भरूच जिले में एक फार्मा कंपनी के कारखाने में धमाका होने से 5 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। घटना सायखा GIDC क्षेत्र में स्थित सिंजील फार्माकेम नाम की कंपनी के कारखाने में हुई है। बताया जा रहा है कि कारखाने में रिएक्टर फटने की वजह से ये हादसा हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना

धमाके के बाद गैस का रिसाव भी हुआ

रिपोर्ट के मुताबिक, कारखाने में 15,000 लीटर क्षमता वाला रिएक्टर अचानक फट गया। इससे हुए धमाके में रिएक्टर के परखच्चे उड़कर कारखाने से बाहर जा गिरे और मशीनें और लोहे की चादरें भी टूट गईं।

धमाके की आवाज करीब 15 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

इसके बाद गैस का रिसाव भी होने लगा, जिससे लोगों और मजदूरों की आंखों में तेज जलन होने लगी। गैस की चपेट में आने से कई कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई।

जांच

धमाके के कारणों की जांच जारी

औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। ये पता लगाया जा रहा है कि घटना कैसे और क्यों हुई।

कारखाने में सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन न किए जाने के नजरिए से भी जांच की जाएगी।

वहीं, गैस लीक को लेकर भी जांच की जा रही है।

फिलहाल घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं।

ADVERTISEMENT