Page Loader
अयोध्या: राम नवमी पर रामलला का हुआ सूर्य तिलक, दिखा अद्भुत नजारा 
अयोध्या के राम मंदिर में रामनवमी पर श्रीराम का हुआ सूर्य तिलक (तस्वीर: एक्स/@ShriRamTeerth)

अयोध्या: राम नवमी पर रामलला का हुआ सूर्य तिलक, दिखा अद्भुत नजारा 

लेखन गजेंद्र
Apr 17, 2024
12:51 pm

क्या है खबर?

अयोध्या के राम मंदिर में बुधवार को राम नवमी के अवसर पर भगवान राम के जन्मोत्सव में अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस मौके पर रामलला के ललाट पर सूर्य का तिलक किया गया। जैसे ही सूर्य की किरणों ने मूर्ति के ललाट को स्पर्श किया, मंदिर श्रीराम के नारों से गूंज उठा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से सोशल मीडिया पर यह वीडियो साझा किया गया है। इसका दूरदर्शन की ओर से सजीव प्रसारण भी हुआ।

रामनवमी

मंदिर में उमड़ी भारी भीड़

राम मंदिर बनने के बाद पहली राम नवमी पर भक्तों की भारी भीड़ जुटी है। रामलला का सूर्य तिलक ठीक दोपहर 12:00 बजे किया गया। इसके बाद भगवान राम की विशेष पूजा की गई और उनकी आरती उतारी गई। उनका दिव्य अभिषेक किया गया। राम नवमी पर मंदिर 19 घंटे तक खोला जाएगा। बता दें कि भक्तों की भीड़ को देखते हुए ट्रस्ट ने 19 अप्रैल तक दर्शन के सभी विशेष पास की सेवाएं निरस्त कर दी हैं।

ट्विटर पोस्ट

सूर्य तिलक का सीधा प्रसारण