Loading...
इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता समेत कांग्रेस नेता हिरासत में लिए गए
इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता समेत कांग्रेस नेता हिरासत में लिए गए

इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता समेत कांग्रेस नेता हिरासत में लिए गए

लेखन गजेंद्र
Oct 15, 2026
09:12 am

क्या है खबर?

दिल्ली में अंकिता भंडारी के माता-पिता को गुरुवार तड़के दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों वकील योगिता भयाना के साथ इंडिया गेट पर धरना दे रहे थे। वे सिक्किम के राज्यपाल बनाए गए उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रभारी दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग कर रहे थे। बुधवार रात को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनसे इंडिया गेट मिलने पहुंचे थे। पुलिस ने माता-पिता समेत कई कांग्रेसी नेताओं को भी हिरासत में लिया है।

चेतावनी

भूख हड़ताल की चेतावनी दी

अंकिता की मां ने पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद कहा कि अगर अधिकारियों ने उन्हें विरोध-प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी तो वे अपने घर पर भूख हड़ताल शुरू कर देंगी।

उनके माता-पिता ने मांग की है कि गौतम की नियुक्ति को तब तक रोक दिया जाए जब तक कि मामले में कथित VIP एंगल की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की चल रही जांच पूरी नहीं हो जाती।

फिलहाल उनको रिहा कर दिया गया है।

चेतावनी

सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता के पिता ने पत्रकारों से कहा कि "हम सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हैं, सिक्किम के राज्यपाल के रूप में दुष्यंत कुमार की नियुक्ति रद्द की जानी चाहिए। यदि इसे रद्द नहीं किया गया, तो पूरे देश की जनता सड़कों पर उतर आएगी और सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा।"

माता-पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मामले में हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने की अपील की कि मामले से संबंधित सभी आरोपों की जांच हो।

ADVERTISEMENT

पहचान

कौन हैं अंकिता भंडारी?

उत्तराखंड के वनतारा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट 19 वर्षीय अंकिता 18 सितंबर, 2022 को 3 लोगों के साथ ऋषिकेश गई और लापता हो गई। उनका शव 5 दिन बाद चिल्ला नहर से मिला।

मुख्य आरोपी पुलकित आर्या भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा है। कोर्ट ने आर्य, उनके दोस्त सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा दी है।

पुलकित ने रिसॉर्ट में 'मेहमानों को विशेष सेवा' देने से मना करने पर अंकिता की हत्या की थी।

ADVERTISEMENT

दावा

दुष्यंत कुमार को लेकर क्या है विवाद?

अंकिता की हत्या की जांच में VIP का जिक्र है, जिसने अंकिता से यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया था।

भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी उर्मिला सनावर ने आरोप लगाया कि वह VIP भाजपा का वरिष्ठ नेता दुष्यंत गौतम को बताया गया और एक ऑडियो क्लिप भी साझा की।

गौतम आरोपों का खंडन कर चुके हैं। वह मामले में आरोपी नहीं हैं।

उनको सोमवार को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जिससे विवाद बढ़ गया है।

ट्विटर पोस्ट

अंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत में

ADVERTISEMENT