LOADING...
महाराष्ट्र के गणेशोत्सव का कायल हुआ अमेरिकी पर्यटक, दुनिया से कहा- एक बार जरूर आओ
महाराष्ट्र के गणेशोत्सव की अमेरिकी पर्यटक ने की तारीफ (तस्वीर: पिक्सल)

महाराष्ट्र के गणेशोत्सव का कायल हुआ अमेरिकी पर्यटक, दुनिया से कहा- एक बार जरूर आओ

लेखन गजेंद्र
Oct 05, 2023
07:37 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के गणेशोत्सव की धूम पूरी दुनिया में मशहूर है। लोग इस उत्सव का आनंद लेने दूर-दूर से आते हैं। इस दौरान पूरा राज्य भक्ति में सराबोर दिखता है। इसकी बानगी पेश करते हुए अमेरिका के एक पर्यटक की पॉल ने गणेशोत्सव को लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने त्योहार की खूबियां बताई हैं। उन्होंने अपने वीडियो में लोगों से आग्रह किया है कि उन्हें 10 दिन के गणेशोत्सव को एक बार जरूर आकर देखना चाहिए।

त्योहार

पॉल ने गणेशोत्सव के बारे में क्या कहा?

पॉल ने अपने पहले गणेशोत्सव के रिव्यू में बताया, "मैं समझता हूं कि यह भगवान का जन्मदिन है, लेकिन मैं गुलाल, ड्रम, फल और डांस का इस्तेमाल नहीं समझता था। इनका कोई मतलब नहीं है। मैं इस हफ्ते कई गणेशोत्सव में गया। हर पंडाल में गर्मजोशी के साथ मेरा स्वागत किया गया। मुझे जबरदस्ती नचाया। आप को गणपति उत्सव के दौरान भारत आने की जरूरत है। आपका यहां स्वागत होगा, आपको प्रोत्साहित किया जाएगा, आपको खाना भी खिलाया जाएगा।"

इंस्टाग्राम पोस्ट

सुनिए गणेश उत्सव पर क्या कह रहे अमेरिकी पर्यटक की पॉल