Page Loader
उत्तर प्रदेश: 'हरिगढ़' होगा अलीगढ़ का नाम? नगर निगम ने पारित किया प्रस्ताव
अलीगढ़ का 'हरिगढ़' किया जाएगा

उत्तर प्रदेश: 'हरिगढ़' होगा अलीगढ़ का नाम? नगर निगम ने पारित किया प्रस्ताव

लेखन गजेंद्र
Nov 07, 2023
03:16 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का नाम 'हरिगढ़' हो सकता है। अलीगढ़ नगर निगम ने इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इसे कैबिनेट के पास भेजा गया है, जिससे अंतिम मुहर लगते ही जिले का नाम बदल जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महापौर प्रशांत सिंघल ने बताया कि भाजपा पार्षद संजय पंडित की ओर से नगर निगम की बैठक में नाम बदलने का प्रस्ताव रखा गया था। इसे सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से अपनी मंजूरी दी है।़

नामकरण

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिया था संकेत

दैनिक जागरण के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 21 अगस्त को अलीगढ़ का दौरा कर नाम बदलने का संकेत देते हुए लोगों को 'हरिगढ़ वालों' कहकर संबोधित किया था। पहले भी अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ किए जाने की अटकलें लगती रही हैं, लेकिन पहली बार इस पर प्रस्तावा पारित हुआ है। उत्तर प्रदेश में इससे पहले फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किया गया था, वहीं मुगल सराय स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया था।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए नाम बदलने पर क्या बोले महापौर