NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई में 68 वर्षीय बुजुर्ग कुत्ते से कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार
    अगली खबर
    मुंबई में 68 वर्षीय बुजुर्ग कुत्ते से कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार

    मुंबई में 68 वर्षीय बुजुर्ग कुत्ते से कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 11, 2021
    02:05 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई के डीएन नगर थाना क्षेत्र में कुत्ते से कुकर्म की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

    एक विकृत मानसिकता वाले 68 वर्षीय बुजुर्ग ने गत दिनों अंधेरी (पश्चिम) इलाके के जुहू गली क्षेत्र में सड़क पर खड़े एक कुत्ते को अपनी हवस का शिकार बना लिया।

    हालांकि, उस दौरान कुछ लोगों ने उसके इस कृत्य का वीडियो बना लिया और पुलिस को सूचना कर दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    शिकायत

    विजय मोहानी ने दर्ज कराई शिकायत

    डीएन नगर थानाप्रभारी भरत गायकवाड़ ने बताया कि बॉम्बे एनिमल राइट्स अध्यक्ष विजय मोहानी ने पुलिस को इस घटना के संबंध में एक वीडियो दिया है, जिसमें आरोपी अहमद शाही को कुत्ते से कुकर्म करते हुए देखा जा सकता है।

    उन्होंने बताया मोहानी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि उन्हें जुहू गली निवासी किसी व्यक्ति फोन आया था। उसने आरोपी द्वारा क्षेत्र के कुत्तों से कुकर्म किए जाने की सूचना दी थी।

    पिटाई

    आरोपी के परिवार ने वीडियो बनाने वाले शख्स की पिटाई की

    मोहानी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सूचना देने वाले शख्स से पहले पुलिस को शिकायत नहीं करने का कारण पूछा था।

    इस पर उसने कहा कि वह आरोपी को जानता है और उसने पूर्व में उसे इस तरह का काम नहीं करने के लिए कहा था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। ऐसे में उसने उन्हें सूचना दी है।

    मोहानी ने आगे बताया कि आरोपी शाह के परिवार वीडियो बनाने वाले शख्स की पिटाई भी की थी।

    कार्रवाई

    पुलिस ने इन धाराओं के तहत दर्ज किया मामला

    गायकवाड़ ने बताया कि पुलिस ने गत 9 मार्च को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 429 (जानवर को मारना) के तहत मामला दर्ज किया है।

    इसके अलावा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 (पशुओं के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार) भी लगाई गई है।

    थानाप्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    पुनरावृत्ति

    तीन महीनों में कुत्तों से कुकर्म की तीसरी घटना

    मोहानी ने बताया कि अब संस्था आरोपी द्वारा कुकर्म किए गए अन्य कुत्तों का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके बाद उन कुत्तों को चिकित्सकीय सहायता मुहैया कराई जाएगी।

    उन्होंने बताया कि नवंबर में मुंबई के मुलुंद इलाके में 30 वर्षीय मजदूर ने सोसायटी की कार पार्किंग में खड़ी एक कुतिया को अपनी हवस का शिकार बना लिया था। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। पिछले तीन महीनों में ऐसी तीन घटनाएं हो चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    रेप

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    मुंबई

    फिल्म 'चेहरे' के पोस्टर से हटाने को लेकर नाराज हैं रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया
    निर्देशक शंकर की फिल्म 'अन्नियन' की हिन्दी रीमेक में नजर आ सकते हैं रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण
    अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने बलात्कार की धमकियों को लेकर साझा किया अनुभव इंस्टाग्राम
    बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के कारण महाराष्ट्र में कैसे हैं हालात? महाराष्ट्र

    रेप

    पाकिस्तान: हाइवे पर महिला से गैंगरेप, पुलिस प्रमुख बोले- अकेली क्यों बाहर गई थी पाकिस्तान समाचार
    2019 में देश में हर रोज हुआ 87 महिलाओं का रेप- NCRB रिपोर्ट मुंबई
    उत्तर प्रदेश: अब बलरामपुर में युवती से दरिंदगी, परिजनों का आरोप- हाथ-पैर और कमर तोड़ी; मौत उत्तर प्रदेश
    बेटियों के लिए कितना सुरक्षित देश? बीते दिनों नाबालिग लड़कियों के साथ रेप की कई घटनाएं मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025