NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / झारखंड: चतरा में विधवा महिला से गैंगरेप, दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे लोग
    अगली खबर
    झारखंड: चतरा में विधवा महिला से गैंगरेप, दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे लोग

    झारखंड: चतरा में विधवा महिला से गैंगरेप, दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे लोग

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 09, 2021
    06:06 pm

    क्या है खबर?

    महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के सरकारों के तमाम दावों के बीच स्थिति में जरा भी बदलाव नजर नहीं आ रहा।

    उत्तर प्रदेश के बदायूं में 50 वर्षीय महिला की गैंगरेप के बाद हत्या की घटना को अभी सप्ताह भी नहीं बीता और झारखंड के चतरा जिले में ऐसी ही हैवानियत का एक और मामला सामने आया है।

    यहां के हंटरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने विधवा महिला के साथ गैंगरेप किया।

    जानकारी

    आरोपियों ने पार की हैवानियत की हदें

    आरोपियों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए महिला के निजी अंगों में स्टील का गिलास डाल दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी तरफ पुलिस अभी तक दो आरोपियों को ही गिरफ्तार कर पाई है।

    घटना

    आरोपियों ने महिला की बकरियों को मारी थी टक्कर

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले महिला के पति की मौत हो गई थी।

    पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मोटरसाइकिल से धक्का मारकर उसकी बकरियों को घायल कर दिया था। उसने आरोपियों से इलाज के लिए पैसे मांगे थे।

    महिला ने बताया कि आरोपियों ने इसकी खुन्नस निकालते हुए कुछ दिन पहले उसके घर का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की और अब हैवानियत को अंजाम दिया।

    मामले का एक आरोपी अभी भी फरार है।

    पीड़िता की आपबीती

    आरोपियों ने दी पीड़िता के परिजनों की हत्या की धमकी

    घटना की जानकारी मिलने पर SP ऋषभ झा समेत दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल जाकर पीड़िता से मुलाकात की।

    पीड़िता ने SP को बताया कि रात को लगभग 10 बजे वह अपने घर के पास शौच करने गई थी। इसी दौरान गांव के तीन युवक आए और उसे गांव से कुछ दूर ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने स्टील के गिलास को महिला के निजी अंगों में घुसा दिया और परिजनों की हत्या की धमकी दी।

    रोष

    दोषियों को फांसी की मांग कर रहे ग्रामीण

    पुलिस ने घटना में FIR दर्ज कर ली है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    SP का कहना है कि पुलिस तेजी से जांच कर रही हैं और मामले के स्पीडी ट्रायल की मांग करेगी।

    घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है। लोग गैंगरेप के दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

    दूसरी घटना

    बदायूं में 50 वर्षीय महिला की गैंगरेप के बाद हुई थी हत्या

    ऐसी ही एक शर्मनाक घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुई थी।

    यहां मंदिर में पूजा करने गई महिला के साथ पुजारी और दो अन्य लोगों ने गैंगरेप किया और बाद में हत्या कर दी।

    पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने महिला के निजी अंगों में लोहे की रॉड जैसी चीज डाल दी थी। महिला की पसलियां और एक टांग टूटी हुई थी। मामले के तीनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झारखंड
    उत्तर प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO
    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन इंडियन प्रीमियर लीग

    झारखंड

    राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सियासत के सबसे बड़े 'चाणक्य' बनकर उभरे अमित शाह, जानें उपलब्धियां हरियाणा
    सर्वे: भाजपा की राज्य सरकारों से खुश नहीं है जनता, लेकिन मोदी सरकार का जलवा बरकरार ओडिशा
    शिवसेना ने दिल्ली में भाजपा की हार को बताया अहंकार और अमित शाह की हार छत्तीसगढ़
    इस सप्ताह इन पदों पर निकली भर्ती के लिए करें आवेदन, जानें विवरण बिहार

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: कौशाम्बी में कार पर पलटा रेत से भरा ट्रक, आठ लोगों की मौत योगी आदित्यनाथ
    योगी आदित्यनाथ का मुंबई दौरा, उद्धव ठाकरे बोले- कारोबार नहीं ले जाने देंगे मुंबई
    उत्तर प्रदेश: धर्म परिवर्तन पर अध्यादेश का हवाला दे पुलिस ने रोकी अंतर-धार्मिक शादी मुस्लिम
    कोरोना वायरस: कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग को लेकर कैसे काम कर रहे हैं राज्य? भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025