LOADING...
बिहार: मुजफ्फरपुर में 2 साल से लापता 5 साल की बच्ची, नहीं ढूंढ पा रही CBI
बिहार के मुजफ्फरपुर में 2 साल से गायब 5 साल की खुशी को CBI भी नहीं ढूंढ पा रही

बिहार: मुजफ्फरपुर में 2 साल से लापता 5 साल की बच्ची, नहीं ढूंढ पा रही CBI

लेखन गजेंद्र
Mar 27, 2023
05:53 pm

क्या है खबर?

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र से 2 साल पहले लापता हुई 5 साल की खुशी का आज तक पता नहीं चल सका है। उसकी खोजबीन केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है। CBI अपराध शाखा को बिहार पुलिस की नाकामी के बाद मामला सौंपा गया था। एजेंसी ने पटना में मामला भी दर्ज किया था, लेकिन छानबीन के बाद भी उसके हाथ खाली रहे। बच्ची की माता मेनका और पिता राजन साह परवरिया टोला में रहते हैं।

तलाश

CBI ने 5 लाख रुपये का ईनाम भी घोषित किया

काफी छानबीन के बाद जब खुशी का पता नहीं चल सका तो CBI ने खुशी की जानकारी देने पर 5 लाख रुपये ईनाम की घोषणा भी की थी। इसके लिए उसने जगह-जगह पोस्टर लगाए थे। बिहार पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी अमन कुमार को गिरफ्तार किया था, लेकिन उससे कुछ पता नहीं चला। खुशी के माता-पिता का कहना है कि पुलिस ने पूछताछ में ढिलाई बरती। खुशी 16 फरवरी, 2021 को रहस्यमयी तरीके से गायब हुई थी।

ट्विटर पोस्ट

SSP ने कहा था- लड़की सुंदर थी, कोई पालने-पोसने ले गया होगा