Page Loader
छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की पीट-पीटकर हत्या, ये है वजह
छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की पीट-पीटकर हत्या, ये है वजह

लेखन आबिद खान
Sep 15, 2024
06:46 pm

क्या है खबर?

छत्तीसगढ़ से बड़ी वारदात की खबर आ रही है। यहां के सुकमा में एक ही परिवार के 5 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जादू-टोने के शक में वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने वारदात के बाद 5 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबिक, मृतक और आरोपी एक ही गांव के हैं।

वजह

घटना के बारे में अभी तक क्या पता है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना कोंटा थाना क्षेत्र के एतकल गांव की है। मृतकों की पहचान मौसम कन्ना (34), उनकी पत्नी मौसम बिरी, मौसम बुच्चा (34), उनकी पत्नी मौसम आरजू (32) और एक अन्य महिला करका लच्छी (43) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों में सवलम राजेश (21), सवलम हिड़मा, करम सत्यम (35), कुंजम मुकेश (28) और पोडियाम एंका शामिल हैं।

पुलिस

पुलिस ने क्या बताया?

सुकमा के पुलिस अधीक्षक (SP) किरण चव्हाण ने कहा, "पुलिस ने घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या करने के बाद सभी आरोपी गांव में ही मौजूद थे। पुलिस हत्या की वजह का पता लगा रही है।" मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मृतक मौसम बुच्चा के पिता गांव में झाड़-फूंक का काम करते थे। इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है।