Loading...
इंडिया मोबाइल कांग्रेस में प्रधानमंत्री बोले- DBT से 5 लाख करोड़ गलत हाथों में जाने से बचे
प्रधानमंत्री ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस को संबोधित किया

इंडिया मोबाइल कांग्रेस में प्रधानमंत्री बोले- DBT से 5 लाख करोड़ गलत हाथों में जाने से बचे

लेखन आबिद खान
Oct 08, 2026
01:43 pm

क्या है खबर?

इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी योजनाओं की राशि के वितरण में मोबाइल फोन और डिजिटल कनेक्टिविटी की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) की तारीफ करते हुए कहा कि इसके जरिए 50 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजे गए। उन्होंने कहा, "इससे धन को 'गलत हाथों' में जाने से रोककर लगभग 5 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है।"

टिप्पणी

प्रधानमंत्री बोले- आज सैकड़ों सरकारी सेवाएं मोबाइल पर उपलब्ध

दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) के 10वें संस्करण को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आलोचनाओं के बावजूद वे इस तरह के उपायों को जारी रखने के लिए संकल्पित हैं।

उन्होंने कहा, "आज सैकड़ों सरकारी सेवाएं मोबाइल फोन पर उपलब्ध हैं। सरकारी सहायता अब सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचती है। DBT के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में 5 लाख करोड़ रुपये पहुंचे। इससे लगभग 5 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई।"

काली कमाई

प्रधानमंत्री ने कहा- जिनकी काली कमाई बंद हुई, वे मुझे पसंद नहीं करेंगे

प्रधानमंत्री ने कहा, "जिन लोगों की यह अवैध कमाई बंद हो गई है, वे जाहिर तौर पर मोदी को पसंद नहीं करेंगे। अब मुझे बताइए, क्या मैंने सही किया या नहीं? क्या इन सभी कुप्रथाओं को रोका जाना चाहिए या नहीं? वे चाहे जितना भी शोर मचाते रहें, लेकिन हमने जनता का हक सीधे जनता तक पहुंचाने का पक्का संकल्प लिया था और इसे पूरा किया। मैं इसे पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं।"

ADVERTISEMENT

डिजिटल इंडिया

प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया पहल की सराहना की

प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया पहल को तकनीक के लोकतंत्रीकरण की दिशा में बड़ा प्रयास बताया।

उन्होंने कहा, "भारत को डिजिटल विभाजन की चुनौती का सामना करना पड़ा है। आधुनिक तकनीक उन लोगों के लिए विशेषाधिकार बन गई, जिनके पास इसका उपयोग करने के संसाधन हैं। डिजिटल इंडिया पहल के जरिए हमने इस स्थिति को बदलने का संकल्प लिया है, जिसमें मोबाइल फोन इस परिवर्तन के केंद्र में है। यह प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण की दिशा में एक बड़ा प्रयास रहा है।"

ADVERTISEMENT

सिंधिया का बयान

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- 8 रुपये में एक GB डेटा मिल रहा

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "एक दशक में भारत के ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 6 करोड़ से बढ़कर 100 करोड़ हो गई है। भारत अब दुनिया में सबसे सस्ता मोबाइल डेटा देने वाले देशों में शामिल है। यहां एक GB डेटा की कीमत करीब 8 रुपये है। भारत ने 10 साल में वो हासिल कर दिखाया है, जिसे करने में दूसरे देशों को कहीं ज्यादा समय लग जाता।"

ADVERTISEMENT