ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, फूड पॉइजनिंग की आशंका
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर आ रही है। यहां के रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतकों में माता-पिता और उनके 3 बच्चे शामिल हैं। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि सभी की मौतें शायद कुछ खाने-पीने के चलते हुई है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। स
नूडल्स
सदस्यों ने खाए थे नूडल्स
ये घटना रबूपुरा के नगला श्री पदम गांव की है। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्यों ने रात में नूडल्स खाए थे और चाय पी थी। इसके बाद सभी सो गए।
हालांकि, किस वजह से मौत हुई है, ये अभी पता नहीं है।
फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों की वजह साफ हो सकेगी।
जांच
पुलिस मौके पर पहुंची
DCP ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह थाना रबूपुरा को सूचना मिली कि नगला श्री पदम निवासी एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।
मृतकों की पहचान महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू (11), बेटी मिष्टी (7) और बेटे साक्षात (3) के रूप में हुई है।