NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: बारिश के कारण गिरी इमारत, आठ बच्चों समेत 11 लोगों की मौत
    देश

    मुंबई: बारिश के कारण गिरी इमारत, आठ बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

    मुंबई: बारिश के कारण गिरी इमारत, आठ बच्चों समेत 11 लोगों की मौत
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 10, 2021, 10:55 am 1 मिनट में पढ़ें
    मुंबई: बारिश के कारण गिरी इमारत, आठ बच्चों समेत 11 लोगों की मौत
    मुंबई में इमारत गिरी

    मुंबई में मलाड वेस्ट के मालवानी इलाके में एक दो मंजिला इमारत के दूसरी इमारत पर गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। मरने वालों में आठ बच्चे भी शामिल हैं। बुधवार रात लगभग 11 बजे यह हादसा हुआ। घटना के समय बच्चों समेत कई लोग इमारतों में मौजूद थे। मुंबई में कल दिनभर हुई बारिश को इस हादसे की वजह बताया जा रहा है।

    खाली कराई गई आसपास की जर्जर इमारतें

    बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) की आपदा प्रबंधन सेल के मुताबिक, यह हादसा रात लगभग 11 बजे हुआ। जानकारी मिलने पर BMC, पुलिस और दूसरी बचाव एजेंसियों के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत और बचाव अभियान शुरू किया। अभी में कुछ लोग मलबे में दबे हुए हैं, जिसके बाद आशंका जताई जाने लगी है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। BMC ने आसपास की जर्जर इमारतों को भी खाली करवा दिया है।

    बच्चों समेत 15 लोगों को बचाया गया- DCP

    समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, मुंबई जोन 11 के DCP विशाल ठाकुर ने बताया, 'हादसे के बाद महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। लोगों को बचाने के लिए टीमें यहां मौजूद हैं।' मलाड पश्चिम के ACP दिलीप सावंत ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

    मंत्री ने बारिश को बताया हादसे की वजह

    घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे महाराष्ट्र सरकार के मंत्री असलम शेख ने कहा कि बारिश के कारण यह इमारत गिरी है। बचाव अभियान जारी है और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मलबा हटाने और तलाशी का अभियान जारी है। एक चश्मदीद ने बताया कि दो लोगों ने उन्हें इमारत खाली करने को कहा था। जैस ही वह बाहर आया, पीछे से एक डेयरी समेत कुल तीन इमारतें जमींदोज हो गई।

    पहली बारिश में ही डूबी मुंबई

    दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने बुधवार सुबह तय समय से एक दिन पहले मुंबई और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में दस्तक दी। बीते दिन मुंबई में भारी बारिश हुई, जिसके कारण कई सड़कों, सुरंगों और निचले इलाकों में पानी भर गया। इस कारण ट्रैफिक और लोकल ट्रेन की सेवाओं में भी व्यवधान पड़ा। मौसम विभाग ने मुंबई और उसके आसपास के उपनगरों में आने वाले दिनों में भी मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है।

    मानसून के 10 जून को मुंबई पहुंचने का था अनुमान

    मौसम विभाग के मुंबई प्रमुख डॉ जयंत सरकार ने मुंबई में मानसून आने की पुष्टि करते हुए कहा कि बारिश उम्मीद से अधिक तेजी से आगे बढ़ रही है। 3 जून को केरल में दस्तक देने वाले मानसून को पहले 10 जून को मुंबई में दस्तक देनी थी, लेकिन यह एक दिन पहले ही मुंबई पहुंच गया। मानसून महाराष्ट्र के अंदरूनी इलाकों से होते हुए अगले 48 घंटे में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और बंगाल में दस्तक दे सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मुंबई
    मानसून

    मुंबई

    क्या है भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी से उछाल का कारण? दिल्ली
    विद्या, नुसरत और शेफाली के बाद शिल्पा शेट्टी ने साइन की विक्रम मल्होत्रा की फिल्म बॉलीवुड समाचार
    22 जून को तीसरी बार मां बनने वाली हैं लीजा हेडन, बेटी को जन्म देंगी बॉलीवुड समाचार
    तय समय से पहले मुंबई पहुंचा मानसून, पहली बारिश में ही कई जगहों पर हुआ जलभराव महाराष्ट्र

    मानसून

    कोरोना वायरस: क्यों लगाया जा रहा सर्दियों में मामले बढ़ने का अनुमान और क्या है पेंच? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, घर पर सेल्फ-आइसोलेशन में रहेंगे वेंकैया नायडू
    तय कार्यक्रम से पहले अगले हफ्ते खत्म होगा मानसून सत्र, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति लोकसभा
    सांसदों पर कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते कम हो सकती है मानसून सत्र की अवधि लोकसभा

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023