ZEE5 ने जारी किया फिल्म 'सूमो दीदी' का ट्रेलर, जानिए कब-कहां होगी रिलीज
क्या है खबर?
ZEE5 ने अपनी ओरिजनल फिल्म 'सूमो दीदी' का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जियो स्टूडियोज, फ्रेश लाइम फिल्म्स और एमए, टीएच एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स द्वारा निर्मित, यह भारत की पहली पेशेवर महिला सूमो पहलवान हेतल दवे के असाधारण जीवन पर आधारित स्पोर्ट्स-ड्रामा है। इसमें श्रीयम भगनानी और चैतन्य शर्मा मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। भारत में रिलीज से पहले, 'सूमो दीदी' को 2024 में टोक्यो अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह समेत कई वैश्विक मंचों पर प्रदर्शित किया जा चुका है।
फिल्म
जानिए कैसा है 'सूमो दीदी' का ट्रेलर
फिल्म का ट्रेलर महिला पहलवान हेतल से मिलवाता है, जिन्हें सुमो कुश्ती की अपरंपरागत दुनिया में अपना मकसद मिलता है। फिल्म में उनका किरदार श्रीयम ने निभाया है।
फिल्म उस यात्रा पर निकलती है, जहां महिलाओं, उनके शरीर और उनकी क्षमताओं को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसकी कहानी प्रेरणादायक, संघर्ष और जुनून पर आधारित है।
अनुभा फतेहपुरिया, नितेश पांडे, राघव धीर और मीनल कपूर भी इसका हिस्सा हैं।
'सूमो दीदी' 23 अक्टूबर, 2026 को ZEE5 पर रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
What the world saw as her weakness, she turned into her strength.
— Jio Studios (@jiostudios) October 12, 2026
The trailer of #SumoDidi is out now.
Inspired by the extraordinary journey of Hetal Dave aka #SumoDidi, premieres 23rd October exclusively on Hindi Zee 5.#SumoDidionZee5@shriyambhagnani #ChaitnyaSharma… pic.twitter.com/bo3wg43Kq8