Loading...
फिल्म 'नई नवेली' के नए गाने में जमकर झूमीं यामी गौतम, सुनकर थिरक उठेंगे कदम

फिल्म 'नई नवेली' के नए गाने में जमकर झूमीं यामी गौतम, सुनकर थिरक उठेंगे कदम

Oct 06, 2026
12:44 pm

क्या है खबर?

यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' दशहरा के मौके पर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। फिल्म का ट्रेलर निर्माताओं द्वारा जारी किया जा चुका है, जिसमें अभिनेत्री का अब तक का सबसे अलग किरदार दिखा। अब इसका नया गाना 'फटा पटाखा' यूट्यूब पर जारी किया गया है जो ऊर्जा से भरपूर एक धमाकेदार डांस पार्टी पर केंद्रित है। इसमें जॉम्बी के साथ यामी का डांस देखने लायक है। यह गाना सुनने वालों काे झूमने पर मजबूर कर देगा।

गाना

जॉम्बी पार्टी करती दिखीं यामी, दिखी अनोखी दुनिया

जी म्यूजिक कंपनी द्वारा अमेजन, MGM स्टूडियोज और कलर येलो के सहयोग से प्रस्तुत, 'फटा पटाखा' को मधुबंती बागची ने आवाज दी है। संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है और बोल वायु ने लिखे हैं।

गाने के वीडियो में जाॅम्बी की एक अनोखी दुनिया दिखती है, जिसमें यामी डांस कर रही हैं।

बालाजी मोहन द्वारा निर्देशित 'नई नवेली' एक मनोरंजक-पारिवारिक फिल्म है, जिसमें कॉमेडी, रहस्य और रोमांच का तड़का लगाया गया है। यह 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो 

ADVERTISEMENT