Page Loader
अभिनेत्री जरीन खान को हुआ डेंगू, अस्पताल में किया गया भर्ती 
जरीन खान को हुआ डेंगू (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@zareenkhan)

अभिनेत्री जरीन खान को हुआ डेंगू, अस्पताल में किया गया भर्ती 

Aug 16, 2023
01:48 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जरीन खान के प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, जरीन को डेंगू और बुखार के कारण मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर खुद यह जानकारी प्रशंसकों के साथ साझा की है। जरीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। हालांकि, उन्होंने अपना चेहरा नहीं दिखाया। जरीन ने कैप्शन में लिखा, 'लाइफ अपडेट।'

मामले

लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले

मुंबई में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अगस्त 2023 के पहले सप्ताह में डेंगू के 157 मामले सामने आए थे। अब 13 अगस्त तक यह बढ़कर 317 हो गए हैं। 'बिग बॉस OTT 2' के फाइनलिस्ट अभिषेक मल्हान भी मौजूदा वक्त में डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। अभिषेक उर्फ फुकरा इंसान तबीयत खराब होने की वजह से लोकप्रिय रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में परफॉर्म नहीं कर पाए थे।

फिल्में

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं जरीन 

जरीन ने 2010 में आई फिल्म 'वीर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसमें सलमान खान, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ और सोहेल खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। जरीन अब तक 'हाउसफुल 2', 'रेडी', 'हेट स्टोरी 3', 'वजह तुम हो', 'जट्ट जेम्स बॉन्ड' और 'वीरप्पन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल अभिनेत्री ने किसी भी आगामी प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।