NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जहीर इकबाल के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा
    अगली खबर
    जहीर इकबाल के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा
    म्यूजिक वीडियो में साथ दिखेंगे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

    जहीर इकबाल के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 17, 2022
    06:52 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिश्ते की बातें लंबे समय से चल रही हैं। सोशल मीडिया पर अकसर दोनों की नजदीकियां देखने को मिलती हैं। वहीं, इनके करीबी दोस्त भी कई बार इनके रिलेशनशिप की तरफ इशारा कर चुके हैं।

    हालांकि, खुद जहीर या सोनाक्षी ने कभी भी आधिकारिक रूप से इसपर कोई बात नहीं की है।

    शनिवार को दोनों ने घोषणा की कि वे एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम करने जा रहे हैं।

    टीजर

    सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया गाने का टीजर

    सोनाक्षी और जहीर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस म्यूजिक वीडियो का प्रोमो शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, 'ब्लॉकबस्टर, जल्द आ रहा है, क्या आप तैयार हो?'

    इस गाने का टाइटल 'ब्लॉकबस्टर' है।

    धमाका रिकॉर्ड्स के इस म्यूजिक वीडियो में सोनाक्षी और जहीर पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं।

    इस गाने को एमी विर्क और असीस कौर ने गाया है। वहीं इसके बोल विभास और अभेन्द्र कुमार ने लिखे हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    सोनाक्षी ने शेयर किया टीजर

    Instagram post

    A post shared by aslisona on September 17, 2022 at 4:44 pm IST

    प्रतिक्रिया

    घोषणा से उत्सुक दिखे सोनाक्षी के प्रशंसक

    सोनाक्षी के इस वीडियो पर प्रशंसकों ने अपनी उत्सुकता जाहिर की। वे इस जोड़ी को साथ में देखने के लिए उत्सुक हैं।

    एक फॉलोवर ने सोनाक्षी के पोस्ट पर कमेंट किया, 'जी बिल्कुल तैयार हैं।'

    कपल के एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, 'ये दोनों बेहद प्यारे हैं। ईश्वर का इनपर आशीर्वाद बना रहे।'

    इस वीडियो के निर्देशक रंजू और निर्माता प्रियांक ने भी इस पोस्ट पर सोनाक्षी को हार्ट इमोजी के साथ बधाई दी।

    सुर्खियां

    दोस्त के पोस्ट से फिर सुर्खियों में थे सोनाक्षी और जहीर

    सोनाक्षी और जहीर अकसर एक-दूसरे के साथ देखे जाते हैं और इनकी डेटिंग की खबरें सुर्खियों में रहती हैं।

    हाल ही में इनके दोस्त वरुण शर्मा ने इनकी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे।

    इस तस्वीर के साथ वरुण ने कैप्शन लिखा था, 'इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर जोड़ी'।

    वरुण के कैप्शन के बाद एक बार फिर इनके रिलेशनशिप की खबरों ने जोर पकड़ा था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    सोनाक्षी फिल्म 'डबल XL' में जहीर के साथ नजर आने वाली हैं। जहीर की बात करें तो उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'द नोटबुक' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह फिलहाल इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह नहीं बना पाए हैं।

    सगाई

    सोनाक्षी की तस्वीरों से फैली थी सगाई की अफवाह

    इस साल मई में सोनाक्षी ने अपनी उंगली में रिंग के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं।

    इन तस्वीरों के साथ सोनाक्षी ने लिखा था, 'मेरे लिए बड़ा दिन...यह मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक है, जो सच हो रहा है। मैं इसे आपके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ये इतना आसान था।'

    इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सोनाक्षी की सगाई हो गई है।

    पोल

    क्या आपको लगता है सोनाक्षी और जहीर की केमिस्ट्री पर्दे पर पसंद की जाएगी?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    यह भी पढ़ें:
    क्या इस साल शादी करने वाले हैं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल? | न्यूजबाइट्स क्या इस साल शादी करने वाले हैं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल? | न्यूजबाइट्स
    यह भी पढ़ें:
    जहीर इकबाल ने सोनाक्षी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, अभिनेत्री को बताया दोस्त | न्यूजबाइट्स जहीर इकबाल ने सोनाक्षी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, अभिनेत्री को बताया दोस्त | न्यूजबाइट्स
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    सोनाक्षी सिन्हा

    ताज़ा खबरें

    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    इन सुपरहिट फिल्मों को ठुकरा चुके हैं अभिनेता आमिर खान आमिर खान
    विजय देवरकोंडा से रिलेशनशिप के सवाल पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना? रश्मिका मंदाना
    पांच अभिनेत्रियों के बावजूद 'मिशन मंगल' को अक्षय की फिल्म कहना दुर्भाग्यपूर्ण- विद्या बालन अक्षय कुमार
    ग्लैमर से दूर हैं इन मशहूर हस्तियों के भाई-बहन, कोई डॉक्टर तो कोई है शेफ बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    अक्टूबर में होगी रिचा चड्ढा-अली फजल की शादी, दिल्ली में होंगे प्री-वेडिंग कार्यक्रम रिचा चड्डा
    KRK के बेटे ने जताई चिंता, कहा- कुछ लोग मेरे पिता को मारना चाहते हैं मुंबई पुलिस
    कहीं लूट तो कहीं हत्या, इन फिल्मों से प्रेरित होकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम क्राइम समाचार
    'राम सेतु' से 'सेल्फी' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय कुमार अक्षय कुमार

    सोनाक्षी सिन्हा

    संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरा मंडी' का हिस्सा हो सकते हैं कार्तिक आर्यन मुंबई
    बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने हाल ही में मुंबई में खरीदा घर मुंबई
    जन्मदिन के एक दिन बाद आमिर खान ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा मुंबई
    अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत के म्यूजिक वीडियो 'दिल है दीवाना' का टीजर रिलीज परिणीति चोपड़ा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025