
सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक
क्या है खबर?
सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी फिल्म 'योद्धा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं, जो फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म से सिद्धार्थ ने 2 साल बाद पर्दे पर वापसी की है।
उन्हें आखिरी बार सिनेमाघरों में लगी फिल्म 'थैंक गॉड' में देखा गया था। इसलिए दर्शक 'योद्धा' को लेकर काफी उत्साहित हैं।
अब फिल्म की OTT रिलीज से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।
OTT
मई तक हो सकता है फिल्म का प्रीमियर
OTT प्ले के मुताबिक, 'योद्धा' सिनेमाघरों में कमाई करने के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी।
फिल्म का प्रीमियर मई की शुरुआत तक किया जा सकता है। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
'योद्धा' में सिद्धार्थ की जोड़ी राशि खन्ना के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जा रहा है। दिशा पाटनी भी इस फिल्म का महत्तवर्पूण हिस्सा हैं।
करण जौहर फिल्म के निर्माता हैं। यह धर्मा प्रोडक्शंस की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइजी है
बस्तर
'बस्तर' ZEE5 पर देगी दस्तक
बॉक्स ऑफिस पर 'योद्धा' का सामना अदा शर्मा की फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' से हो रहा है।
इस फिल्म ने भी 15 मार्च को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाया है।
सिनेमाघरों में कमाई करने के बाद 'बस्तर' OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर दस्तक दे सकती है। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।
इस फिल्म के निर्देशन की कमान सुदीप्तो सेन ने संभाली है। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। विपुल अमृतलाल शाह फिल्म के निर्माता हैं।