गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की डेब्यू फिल्म का ऐलान, हॉरर-कॉमेडी से मचाएंगे धमाल
क्या है खबर?
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की फिल्मों में आगमन की चर्चा लंबे वक्त से रही है। आखिरकार उनकी डेब्यू फिल्म का ऐलान हो गया है, जिसके निर्देशन की जिम्मेदारी साजिद खान ने उठाई है। यह एक हॉरर-कॉमेडी होगी जिसे 'हीरो की हॉररिन' शीर्षक दिया गया है। इसके निर्माण के लिए एकता कपूर और अमर बुटाला ने हाथ मिलाया है। जय हो मीडिया वेंचर्स प्रोडक्शन की यह फिल्म बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत की गई है।
डेब्यू
यशवर्धन पहली बार रखने जा रहे सिनेमा में कदम
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म की पुष्टि की है।
पोस्ट के मुताबिक, फिल्म में यशवर्धन के साथ लीड रोल में नितांशी गोयल नजर आएंगी, जिन्हें 'लापता लेडीज' (2024) से लोकप्रियता हासिल हुई थी।
उनके अलावा, फिल्म में सुनीता आहूजा, जेमी लिवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा भी हैं।
यह पहला मौका होगा जब गोविंदा के बेटे और पत्नी, दोनों साथ में स्क्रीन साझा करते दिखेंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
EKTAA R KAPOOR - AMAR BUTALA JOIN HANDS – SAJID KHAN TO DIRECT HORROR-COMEDY 'HERO KI HORRORINE' – 7 JAN 2027 RELEASE... #EktaaRKapoor is all set to bring the next horror-comedy, #HeroKiHorrorine, to cinemas on 7 Jan 2027.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 21, 2026
Directed by #SajidKhan, the film marks marks… pic.twitter.com/DPdcYikbSc
रिलीज
अगले साल सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
यशवर्धन की पहली फिल्म को अगले साल रिलीज करने की तैयारी है। यह 7 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाने के लिए उतरेगी।
इस खबर ने उन लोगों को उत्साहित कर दिया है, जो यशवर्धन के डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
उधर, गोविंदा भी अपनी कमबैक फिल्म 'रूपा' को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं, जिसमें उनके साथ कोमल रानी स्वर्णकार मुख्य किरदार में नजर आएंगी।
यह काेमल रानी की डेब्यू फिल्म होने वाली है।