सुनीता आहूजा ने वापस लिया गोविंद से तलाक का मुकदमा, क्या फिर एक होंगे दोनों?
मनोरंजन
करीब 20 महीने बाद सुनीता आहूजा ने अभिनेता गोविंदा के खिलाफ अपना तलाक का मुकदमा वापस ले लिया है।
यह मुकदमा दिसंबर 2024 में दायर हुआ था, जिसमें सुनीता ने गोविंदा पर व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। अब यह मामला 19 अगस्त को आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है।
सुनीता ने गोविंदा पर लगाया अफेयर का आरोप
सुनीता ने खुले तौर पर गोविंदा पर अपनी सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णाकर के साथ अफेयर का आरोप लगाया था। कोमल के साथ गोविंदा की तस्वीरों को देखकर उन्होंने कहा था, 'शर्म तो थोड़ी आनी चाहिए इसे और स्तर तो होना चाहिए।'
इसके जवाब में गोविंदा ने सुनीता से सार्वजनिक तौर पर ऐसे आरोप न लगाने और अपनी बयानबाजी कम करने को कहा था।
अब यह मुकदमा वापस होने के बाद सबकी निगाहें इस जोड़े के उलझे हुए रिश्ते पर टिकी हैं कि आगे उनका क्या होगा।