यश ने माता सीता के किरदार के लिए बांधें साई पल्लवी की तारीफों के पुल
क्या है खबर?
'रामायण' की रिलीज से पहले बेंगलुरु में फिल्म के अंतरराष्ट्रीय ट्रेलर लॉन्च समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले यश ने माता सीता के रूप में नजर आने वाली साई पल्लवी की जमकर तारीफ की। यश ने साई को सराहते हुए कहा कि वह एक भक्त हैं और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। यश ने जनता से अनुरोध किया कि वे साई पर अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाएं।
यश
साई की तारीफ में क्या बोले यश?
यश ने कहा, "साई एक भक्त हैं। वह इतनी समर्पित हैं कि जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह 5 मिनट के लिए सीता को याद करती हैं। हमने उन्हें सेट पर काम करते देखा। वह बहुत भक्ति-भाव वाली, ईश्वर से प्रेम करने वाली और ईश्वर से डरने वाली हैं। वह अक्सर ईश्वर के बारे में बात करती हैं। मुझे बहुत खुशी है कि वह सीता का किरदार निभा रही हैं। उनमें यह कला है। उनका दिल बहुत अच्छा है।"
रामायण
सिनेमाघरों में तहलका मचाएगी 'रामायण'
'रामायण' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है, जो 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भारत में 20 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।
फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर ने लोगों के मन में इसे देखने की इच्छा को दोगुना कर दिया है। इस फिल्म को 40 भाषाओं में डब किया गया है, ताकि ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सके।