यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' में होंगे कुल 7 गाने, निर्माताओं ने एक साथ किए रिलीज
क्या है खबर?
अभिनेत्री यामी गौतम को आखिरी बार अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के साथ फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में देखा गया था। इसमें उनकी अदाकारी की खूब प्रशंसा हुई थी।
अब यामी आतंकवाद पर बनी फिल्म 'आर्टिकल 370' में नजर आएंगी। यह फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
अब इससे पहले निर्माताओं ने एक साथ 'आर्टिकल 370' के सारे गाने रिलीज कर दिया हैं। इस फिल्म में कुल 7 गाने होंगे।
आर्टिकल 370
फिल्म में ये गाने होंगे शामिल
यामी की फिल्म 'आर्टिकल 370' में 'इश्क तेरा', 'मैं हूं', 'आंधी', 'दुआ', 'मैं तुझे फिर मिलूंगी', 'ना जरिया' और 'मास्टर्स ऑफ द वर्ल्ड' जैसे 7 गाने होंगे।
निर्माताओं ने लिखा, 'रोंगटे! यदि हमें इन गानों को एक शब्द में वर्णन करना हो तो यही होगा।'
फिल्म में अरुण गोविल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में दिखाई देंगे। प्रियामणि भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
इनके अलावा दिव्या सेठ शाह, राज अर्जुन और खावर अली भी फिल्म का हिस्सा हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्वीट
GOOSEBUMPS! If we had to describe the album in one word - this would be it! 🤌🏻
— Jio Studios (@jiostudios) February 19, 2024
Stream the music album of #Article370 now out on Saregama Music YouTube Channel and all other major music streaming platforms@yamigautam #PriyaMani @shashwatology @vaibbhavt @arungovil12… pic.twitter.com/XIHqMp37rs