Page Loader
यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' की एडवांस बुकिंग शुरू (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@jiostudios)

यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

Feb 21, 2024
01:12 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं और हो भी क्यों ना, उनकी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अब इससे पहले 'आर्टिकल 370' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस खबर की जानकारी खुद निर्माताओं ने दर्शको को दी है। बता दें, 23 फरवरी यानी सिनेमा प्रेमी दिवस के खास मौके पर 'आर्टिकल 30' का टिकट महज 99 रुपये में प्राप्त किया जा सकता है।

आर्टिकल 370

इन सितारों से सजी है 'आर्टिकल 370'

जियो स्टूडियो ने अपने एक्स हैंडल पर एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'इतिहास बनने का गवाह बनें। अपना टिकट पहले से बुक करें। 'आर्टिकल 370' 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।' फिल्म में अरुण गोविल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में दिखाई देंगे। प्रियामणि भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के निर्देशन की कमान आदित्य सुहास जंभाले ने संभाली है। इसकी कहानी यामी के पति-निर्देशक आदित्य धर ने लिखी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो