Page Loader
'ओह माय गॉड 2': यामी गौतम का पहला लुक जारी, वकील की भूमिका में आईं नजर
'ओह माय गॉड 2' से यामी गौतम का लुक जारी

'ओह माय गॉड 2': यामी गौतम का पहला लुक जारी, वकील की भूमिका में आईं नजर

Jul 06, 2023
05:42 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार को पिछली बार 'सेल्फी' में देखा गया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। आने वाले दिनों में अक्षय 'ओह माय गॉड 2' में नजर आएंगे। यह फिल्म 'ओह माय गॉड' का सीक्वल है। अब 'ओह माय गॉड 2' से अभिनेत्री यामी गौतम का पहला लुक सामने आ चुका है, जिसमें वह दमदार वकील की भूमिका में नजर आ रही हैं। इससे पहले अक्षय और पंकज त्रिपाठी का पहला लुक सामने आ चुका है।

ओह माय गॉड 2

जल्द रिलीज होगा टीजर 

यामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर 'ओम माय गॉड 2' से यामी का लुक साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मिलिए कामिनी माहेश्वरी से।' इसके साथ यामी ने खुलासा किया कि 'ओह माय गॉड 2' का टीजर जल्द रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और टिकट खिड़की पर 'ओह माय गॉड 2' का सामना सनी देओल की 'गदर 2' से होगा। फिल्म में अरुण गोविल भी अहम भूमिका में हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर