NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'जवान' के लेखक ने बताया, शाहरुख खान के कहने पर किया गया आलिया भट्ट का जिक्र
    अगली खबर
    'जवान' के लेखक ने बताया, शाहरुख खान के कहने पर किया गया आलिया भट्ट का जिक्र
    'जवान' के लेखक ने किया रोचक खुलासा

    'जवान' के लेखक ने बताया, शाहरुख खान के कहने पर किया गया आलिया भट्ट का जिक्र

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 16, 2023
    07:09 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इन दिनों फिल्म जगत में छाई हुई है। प्रशंसक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे और फिल्म रिलीज होते ही लोग सिनेमाघरों में टूट पड़े।

    फिल्म की कई खास बातें हैं, जो चर्चा का विषय हैं। इन्हीं में से एक है, फिल्म में एक संवाद में आलिया भट्ट का जिक्र होना। ट्रेलर के बाद से ही यह संवाद चर्चा में था।

    फिल्म के लेखक ने इस पर रोचक बात बताई है।

    दृश्य 

    फिल्म में यूं हुआ आलिया का जिक्र

    फिल्म के ट्रेलर में शाहरुख कहते हुए सुने गए थे, 'चाहिए तो आलिया भट्ट'। इसके बाद से ही उनका यह संवाद चर्चा में था।

    दरअसल, फिल्म में शाहरुख का किरदार आजाद अपनी महिला टीम के साथ एक मेट्रो ट्रेन हाइजैक कर लेता है। ट्रेन को छोड़ने के लिए वह सुरक्षा अधिकारी नर्मदा (नयनतारा) से सौदेबाजी करता है।

    नर्मदा जब उससे पूछती है कि उसे क्या चाहिए, तो आजाद कहता है, "चाहिए तो आलिया भट्ट।"

    आलिया की प्रतिक्रिया 

    आलिया ने भी दी थी प्रतिक्रिया

    शाहरुख के साथ आलिया के प्रशंसकों के बीच भी यह संवाद चर्चा का विषय था।

    आलिया भी इस संवाद को सुनकर उत्साहित दिखी थीं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा नोट लिखा था।

    अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा था, 'और पूरी दुनिया को चाहिए सिर्फ SRK. क्या शानदार ट्रेलर है। 7 सितंबर (रिलीज की तारीख) बहुत दूर लग रहा है।"

    आलिया और शाहरुख फिल्म 'डियर जिंदगी' में साथ नजर आ चुके हैं।

    रोचक खुलासा

    शाहरुख ने सोचा था यह संवाद

    अब फिल्म के लेखक सुमित अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह संवाद शाहरुख की देन है।

    सुमित इस संवाद को लेकर शुरू में हिचक रहे थे। शाहरुख ने उन्हें भरोसा दिलाया कि यह अच्छा है, इसे फिल्म में रखा जाए। उनके कहने पर ही इसे फिल्म में शामिल किया गया और अब यह प्रशंसकों के बीच सबसे चर्चित संवाद में से एक बन गया है।

    सुमित ने खुद सिनेमाघरों में इस संवाद पर लोगों की प्रतिक्रिया देखी है।

    यह भी जानें

    'बेटे को हाथ लगाने से पहले...' पर भी लेखक ने किया था ये खुलासा

    इससे पहले सुमित ने फिल्म के एक अन्य चर्चित संवाद पर भी खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म का चर्चित डायलॉग "बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर", पहले स्क्रिप्ट में नहीं था।

    इस दृश्य को फिल्माते वक्त ऐसा लगा कि इस यहां शाहरुख के किरदार को कुछ बोलना चाहिए। ऐसे में सुमित को बुलाया गया और उन्होंने सेट पर ही यह संवाद तैयार किया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'जवान' से मशहूर तमिल अभिनेत्री नयनतारा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वह फिल्म में शाहरुख के साथ एक्शन और रोमांस करती नजर आई हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आई हैं। उन्होंने अपने किरदार के लिए कोई फीस नहीं ली।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जवान फिल्म
    शाहरुख खान
    आलिया भट्ट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    जवान फिल्म

    बॉक्स ऑफिस: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये  शाहरुख खान
    'जवान' रिव्यू: मनोरंजन से भरी फिल्म, शाहरुख खान ने अपने हर पहलू को भुनाया फिल्म रिव्यू
    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज  शाहरुख खान
    'जवान' ही नहीं, इन फिल्माें में भी खलनायक बन जान फूंक चुके हैं विजय सेतुपति विजय सेतुपति

    शाहरुख खान

    दर्शकों पर चढ़ा 'जवान' का खुमार, शाहरुख खान बोले- इतने प्यार के लिए शुक्रिया  जवान फिल्म
    शाहरुख के बाद एटली अब अल्लू अर्जुन से मिलाएंगे हाथ, नई पैन इंडिया फिल्म का ऐलान जवान फिल्म
    'जवान': प्रचार के लिए सामने नहीं आ रहे शाहरुख खान, क्या काम आ रही यह रणनीति? जवान फिल्म
    शाहरुख खान के साथ काम करके सातवें आसमान पर सान्या मल्होत्रा, कही यह बात सान्या मल्होत्रा

    आलिया भट्ट

    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का कारोबार 60 करोड़ रुपये पार  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    बॉक्स ऑफिस: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने दुनियाभर में किया 100 करोड़ का कारोबार  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    आलिया भट्ट ने बताया पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में क्या थी चुनौती हॉलीवुड समाचार
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का गाना 'कुड़माई' जारी, शाहिद माल्या ने दी आवाज रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025