NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बॉलीवुड में कदम रखेंगे धोनी? जानिए क्या कहा
    अगली खबर
    क्या क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बॉलीवुड में कदम रखेंगे धोनी? जानिए क्या कहा
    महेंद्र सिंह धोनी

    क्या क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बॉलीवुड में कदम रखेंगे धोनी? जानिए क्या कहा

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 06, 2021
    02:10 pm

    क्या है खबर?

    क्रिकेट के मैदान पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

    एक छोटे शहर रांची से आने के बावजूद उन्होंने क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

    हालांकि, वह अभी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते हैं। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बॉलीवुड में डेब्यू के सवाल पर मजेदार जवाब दिया है।

    बयान

    बॉलीवुड वास्तव में मेरे बूते की बात नहीं है- धोनी

    इंडिया टुडे से बातचीत में धोनी ने साफ कर दिया कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनका बॉलीवुड में कदम रखने का कोई इरादा नहीं है।

    उन्होंने कहा, "आप जानते हैं कि बॉलीवुड वास्तव में मेरे बूते की बात नहीं है। जहां तक ​​विज्ञापनों का सवाल है, तो मैं इसे करने में खुश हूं। जब फिल्मों की बात आती है, तो मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही कठिन पेशा है। इसे मैनेज करना काफी मुश्किल होता है।"

    सूचना

    क्रिकेट से जुड़े रहेंगे धोनी

    धोनी ने कहा कि फिल्मी सितारे बॉलीवुड में अच्छा कर रहे हैं और उन्हें ही इस पर आगे काम करना चाहिए।

    उन्होंने बताया, "मैं क्रिकेट से जुड़ा रहूंगा। मैं अभिनय के सबसे करीब आ सकता हूं, जोकि विज्ञापन है और इससे ज्यादा कुछ नहीं।"

    इससे पहले कई क्रिकेटरों ने एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाई है। हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने तमिल फिल्म 'फ्रेंडशिप' से अपने अभिनय की शुरुआत की है।

    एक्टिंग

    इन क्रिकेटरों ने एक्टिंग में आजमाई किस्मत

    वर्तमान में चल रहे IPL में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की अगुवाई कर रहे हैं।

    बता दें कि ब्रेट ली, अजय जडेजा, विनोद कांबली जैसे क्रिकेटरों ने भी अतीत में अभिनय में हाथ आजमाया है। हालांकि, इनमें से किसी को भी खास सफलता नहीं मिल पाई है।

    2016 में धोनी की बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार पर्दे पर उकेरा था।

    करियर

    शानदार रहा धोनी के क्रिकेट का सफर

    धोनी विश्व क्रिकेट के सफलतम कप्तानों में शुमार किए जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किए हैं।

    धोनी ICC के ये तीनों खिताब जीतने वाले विश्व के पहले और इकलौते कप्तान हैं। 2007 में टी-20 विश्व कप को धोनी की अगुवाई में भारत ने जीता।

    2011 में धोनी की कप्तानी में भारत ने 28 साल के इंतजार के बाद अपना दूसरा विश्वकप खिताब (वनडे) जीता।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप

    क्रिकेट समाचार

    IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है केएल राहुल का प्रदर्शन? मुंबई इंडियंस
    पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम उल हक को पड़ा दिल का दौरा, फिलहाल खतरे से बाहर पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    RR बनाम RCB: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें राजस्थान रॉयल्स
    MI बनाम PBKS: टॉस जीतकर मुंबई ने किया गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन मुंबई इंडियंस

    महेंद्र सिंह धोनी

    IPL 2020: इन पांच फिनिशर बल्लेबाजों पर रहेंगी सबकी निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: टूर्नामेंट के पहले मैच में बड़े रिकॉर्ड्स बना सकते हैं जडेजा, ब्रावो और धोनी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: सातवें मुकाबले में DC ने CSK को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    2008 से 2020 तक, IPL के हर सीजन में खेले हैं ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    क्या शिलो शिव सुलेमान को डेट कर रहे हैं अभय देओल? शेयर की रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम
    पलक की डेब्यू फिल्म 'रोजी' के को-प्रोड्यूसर को पुलिस ने क्यों पकड़ा? लखनऊ
    इन चर्चित फिल्मों में दिखेंगे रणबीर कपूर के अलग-अलग रंग मनोरंजन
    मनोज पाटिल खुदकुशी मामले में साहिल खान को गिरफ्तारी से राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा मनोरंजन

    मनोरंजन

    हॉलीवुड सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स की जीत, पिता के संरक्षण से मिली आजादी अमेरिका
    'हीरा मंडी' में दिख सकती हैं 'छोटी सरदारनी' फेम निम्रत कौर अहलूवालिया टीवी जगत की खबरें
    सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' से पहले पर्दे पर आ सकती है शाहरुख की 'पठान' बॉलीवुड समाचार
    बंगाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी तीसरी बार ले रहीं तलाक, पति पर लगाए गंभीर आरोप भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025