NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / #NewsBytesExplainer: बॉलीवुड फिल्में शुक्रवार को ही क्यों होती हैं रिलीज, कैसे शुरू हुई ये परंपरा?
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: बॉलीवुड फिल्में शुक्रवार को ही क्यों होती हैं रिलीज, कैसे शुरू हुई ये परंपरा?
    शुक्रवार को ही क्यों रिलीज होती हैं बॉलीवुड फिल्में?

    #NewsBytesExplainer: बॉलीवुड फिल्में शुक्रवार को ही क्यों होती हैं रिलीज, कैसे शुरू हुई ये परंपरा?

    लेखन नेहा शर्मा
    May 24, 2023
    08:03 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों फिल्में रिलीज होती हैं। ज्यादातर फिल्में शुक्रवार को सिनेमाघरों में आती हैं। हर शुक्रवार नई फिल्म का इंतजार रहता है। सिनेमाघरों की टिकट खिड़कियां शुक्रवार सुबह से ही गुलजार हो जाती हैं।

    OTT पर भी ज्यादातर फिल्में या वेब सीरीज इसी दिन आती हैं।

    आपको लगता होगा कि सिर्फ वीकेंड की वजह से रिलीज के लिए यह समय चुना जाता है, लेकिन असल में इसके पीछे कई कारण हैं।

    आइए उनके बारे में जानते हैं।

    प्रेरणा

    हॉलीवुड से चला यह सिलसिला

    माना जाता है कि शुक्रवार को फिल्में रिलीज करने का रिवाज भारत का अपना नहीं है। यह हॉलीवुड से प्रेरित था।

    दरअसल, अपने जमाने की सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म 'गॉन विद द विंड' पहली ऐसी फिल्म थी, जो 15 दिसंबर, 1939 को रिलीज हुई थी। उस दिन शुक्रवार था। इस फिल्म ने कमाई के तमाम रिकॉर्ड बनाए थे।

    कहा जाता है कि तभी से सभी फिल्में शुक्रवार को रिलीज होना शुरू हुईं और बॉलीवुड भी हॉलीवुड के नक्शे-कदम पर चल पड़ा।

    तस समय

    1960 से पहले फिल्म रिलीज का नहीं था कोई निश्चित दिन

    भारत में फिल्मों को शुक्रवार के दिन रिलीज करने का रिवाज दशकों से चला आ रहा है।

    हालांकि, देश में 1960 से पहले फिल्म रिलीज करने का कोई खास दिन तय नहीं था। किसी भी दिन फिल्में रिलीज हो जाती थीं। 1947 में 24 मार्च को फिल्म 'नील कमल' रिलीज हुई थी और इस दिन सोमवार था।

    हालांकि, ऐसा नहीं है कि सभी फिल्में शुक्रवार को ही रिलीज होती हैं और कई फिल्म निर्माता इस चलन को तोड़ चुके हैं।

    पहला मौका

    'मुगल-ए-आजम' थी शुक्रवार को आई पहली भारतीय फिल्म

    शायद ही आप इस बात से वाकिफ हों कि भारत में शुक्रवार को फिल्म रिलीज करने की परंपरा ऐतिहासिक फिल्म 'मुगल-ए-आजम' से शुरू हुई थी। यह फिल्म 5 अगस्त, 1960 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित हुई।

    माना जाता है कि इसकी रिलीज के बाद से ही दूसरे निर्माताओं ने फिल्म रिलीज के लिए शुक्रवार का दिन तय करना शुरू किया था। बस तभी से यह सिलसिला अब तक जारी है।

    कारण

    शुभ माना जाता है शुक्रवार का दिन

    भारत में शुक्रवार को फिल्म रिलीज करने का एक कारण ये भी है कि यह दिन बहुत शुभ माना जाता है। यह मां लक्ष्मी को समर्पित होता है।

    ज्यादातर निर्माता अपनी फिल्में रिलीज करने के लिए शुक्रवार को चुनते हैं क्योंकि उनके मुताबिक, इस दिन फिल्में दर्शकों के बीच आती हैं तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं और उनके कामयाब होने की संभावना बढ़ जाती है।

    निर्माता शुक्रवार से ही अपनी फिल्म का मुहूर्त भी करते हैं।

    वजह

    ये भी है कारण

    इसके पीछे एक कारण और भी था, वो ये कि मुंबई में छोटे उद्योग के कर्मचारियों को शुक्रवार को आधे दिन की छुट्टी दी जाती थी।

    इन सभी को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए शुक्रवार को ही फिल्में रिलीज करने का चलन तेजी से शुरू हुआ, जिसका आज तक पालन किया जा रहा है।

    हालांकि, रिलीज के लिए वीकेंड के अलावा पर्व देखकर भी फिल्म रिलीज की जाती है, जैसे शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' बुधवार को रिलीज हुई।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'रंग दे बसंती' बुधवार को रिलीज हुई थी और इस फिल्म को दुनियाभर में सराहा गया था। सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' गुरुवार को सिनेमाघरों में आई थी और इसने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़े थे।

    ब्लॉकबस्टर फिल्में

    शुक्रवार को रिलीज हुईं ये ब्लॉकबस्टर फिल्में

    बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं, जो शुक्रवार को रिलीज हुईं और उन्होंने कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए।

    इस फेहरिस्त में कई फिल्में शामिल हैं। 'कुछ-कुछ होता है', 'हम आपके हैं कौन', 'शोले', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और पीके आदि कई ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्में है, जो शुक्रवार को रिलीज हुई हैं।

    हालांकि, अब कुछ त्योहार या खास दिन को देखकर भी फिल्में रिलीज करने का चलन भी जोर पकड़ रहा है। जैसे- संक्रांति, होली, 15 अगस्त, ईद, दिवाली, क्रिसमस आदि।

    भुगतान

    निर्माताओं की जेब भी ज्यादा ढीली नहीं होती 

    शुक्रवार रिलीज का इसका एक व्यावसायिक पहलू भी है। रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं को मल्टीप्लेक्स मालिकों को जो स्क्रीनिंग शुल्क देना होता है, वह शुक्रवार के मुकाबल दूसरे दिनों में ज्यादा होता है।

    एक आम धारणा ये भी है कि शनिवार और रविवार को दफ्तर, स्कूल, कॉलेज में छुट्टी होती है।

    वीकेंड पर ज्यादातर फैमिली अपने बच्चों के साथ भी फिल्में देखने जाते है और उन्हें लुभाने के लिए शुक्रवार को फिल्म रिलीज करना सबसे बेहतर माना जाता है।

    फ्लॉप फिल्में

    शुक्रवार को हाल-फिलहाल में रिलीज हुईं फ्लॉप फिल्में

    अगर हाल-फिलहाल में शुक्रवार के दिन आई फिल्मों की बात करें तो कई बड़ी फिल्में फ्लॉप हुई हैं।

    इस कड़ी में अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' से लेकर, रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार', 'हीरोपंती 2' और अजय देवगन की 'रनवे 34' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

    शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' भी शुक्रवार को आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई।

    'सेल्फी' और 'शहजादा' ने भी पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया था।

    जानकारी

    ये बहुप्रतीक्षित फिल्में होगी शुक्रवार को रिलीज

    आने वाले दिनों में प्रभास की 'आदिपुरुष' से लेकर, सलमान की फिल्म 'टाइगर 3', शाहरुख खान की 'डंकी', सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' तक कई बड़ी फिल्में शुक्रवार को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  टी-20 क्रिकेट

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान बांद्रा में बनाएंगे आलीशान होटल, जानिए डिजाइन में क्या-क्या है शामिल सलमान खान
    शाहरुख खान ने सबकुछ उजड़ जाने के बाद खड़ा किया अपना परिवार- मनोज बाजपेयी शाहरुख खान
    गदर 2: सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी सनी देओल की फिल्म गदर 2 फिल्म
    प्रियंका चोपड़ा ने भव्य तरीके से की थी निक संग शादी, अब बताई क्या थी वजह प्रियंका चोपड़ा

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: कर्नाटक में क्या हैं जातिगत समीकरण और पार्टियों के लिए किसे साधना अहम? कर्नाटक
    #NewsBytesExplainer: मिग-21 विमान को क्यों कहा जाता है 'उड़ता ताबूत' और हाल में कब-कब हुईं दुर्घटनाएं? भारतीय वायुसेना
    #NewsBytesExpainer: स्वीडन में शुरू होगी पहली इलेक्ट्रिफाइड सड़क, इस पर कैसे चार्ज होंगे वाहन? इलेक्ट्रिक वाहन
    #NewsBytesExplainer: क्या है अल-कादिर ट्रस्ट मामला, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान हुए गिरफ्तार? इमरान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025