Page Loader
कौन थीं सैन रेचल गांधी, जिन्होंने 26 साल की उम्र में की आत्महत्या? 
कौन थीं सैन रेचल गांधी? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@san_rechal_official)

कौन थीं सैन रेचल गांधी, जिन्होंने 26 साल की उम्र में की आत्महत्या? 

Jul 14, 2025
12:45 pm

क्या है खबर?

मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सैन रेचल गांधी ने आत्महत्या कर ली है। वह हाल ही में पुडुचेरी में अपने आवास में मृत पाई गईं। 26 वर्षीय सैन का शव पंखे से लटका मिला। कहा जा रहा है कि सैन पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। वह मॉडलिंग और मनोरंजन इंडस्ट्री में अपने रंगभेद विरोधी रुख के लिए जानी जाती थीं। आइए हम आपको सैन के बारे में विस्तार में बताते हैं।

परिचय

सैन के बारे में सबकुछ जानिए

सैन ने छोटी उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने मिस बेस्ट एटीट्यूड 2019, मिक डार्क क्वीन तमिलनाडु 2019 और क्वीन ऑफ मद्रास 2022 का खिताब अपने नाम किया था। साल 2022 में सैन को मिस पांडिचेरी का ताज भी पहनाया गया था। सैन लोगों को मॉडलिंग की ट्रेनिंग भी दिया करती थीं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसमें वह लड़कियों को रैंप वॉक और प्रेजेंटेशन सिखाती नजर आ रही हैं।

सैन

एक साल पहले ही की थी शादी

सैन की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 1 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते थे। सैन ने करीब एक साल पहले ही शादी की थी और अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, सैन ने आत्महत्या करने के लिए भारी मात्रा में गोलियां खाई थीं। मॉडल ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।